पानीपत के प्रेमी ने ही की बागपत में युवती की हत्या, धोखे से बुलाया और गला दबाकर मार डाला, वीडियो
बागपत। यूपी में बागपत में एक प्रेमी ने युवती की गला दबाकर इसलिए हत्या कर दी क्योंकि, उसके परिजन उसका रिश्ता कहीं और करा रहे थे। अपने मां पिता और अपनी पसंद का लड़का मिलने पर वह युवती प्रेमी से दूर होती जा रही थी। ऐसे में प्रेमी ने उसे धोखे से घर से बुलाया और फिर बेरहमी से मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को इस हत्याकांड का खुलासा किया है।

पानीपत के युवक ने मारा बागपत की युवती को
जानकारी के मुताबिक, बागपत में नेथला गांव के पास बीते दिनों युवती का शव मिला। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी। इसमें आज सामने आया कि उक्त युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी। वह पानीपत का रहने वाला था। उसने महिला को घर से बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी हत्या। पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नैथला के जंगल में फेंक दी थी उसकी लाश
मृतका का शव 23 नवंबर को नैथला के जंगल से बरामद हुआ था, जो कई दिन पुराना था। उस समय महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। लेकिन कुछ समय बाद उसकी पहचान निवाडा की आसमीन के रूप में हुई थी। परिजनों ने ही लड़की की हत्या का आरोप पानीपत के एक व्यक्ति पर लगाया था। जिसका महिला से अफेयर चल रहा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की छानबीन की तो आरोप सही पाए गए। जिसके बाद बागपत पुलिस ने पानीपत निवासी आरोपी व्यक्ति अजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी मृतका से प्यार करता था लेकिन लड़की के परिजनों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी तो थी और उसकी जल्द ही शादी भी होने वाली थी। जिसके चलते लड़की आरोपी से दूरी बनाने लगी। इसी बात से खफा होकर प्रेमी ने 13 नवम्बर को लड़की को फोन पर अपने पास बुलाया। उसके ही दुपट्टे से उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। शव खेत में फेंक दिया। बागपत पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई चल रही है।
पढ़ें: चाकू और पंजा क्लिप के सहारे माल उड़ाने वाला ये गिरोह राजस्थान पुलिस ने धरा, 39 वारदातें कबूलीं












Click it and Unblock the Notifications