मथुरा में बंटी-बबली ने शातिराना तरीके से की लाखों की चोरी, वीडियो
प्रेमिका ने पहले मकान मालिक के परिवार को स्प्रे से बेहोश किया और उसके बाद प्रेमी को बुलाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक प्रेमी और प्रेमिका ने शातिराना तरीके से लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया। पुलिस की गिरफ्त में आए विक्की और और उसकी प्रेमिका ने मिलकर पहले मकान मालिक के पूरे परिवार को बेहोश किया और उसके बाद जेवरात व पैसे लेकर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, प्लान के तहत किराए के मकान में रहने वाली अपनी प्रेमिका को विक्की ने एक मोबाइल दिया और कहा कि वह मकान मालिक और उसके परिवार के सो जाने पर एक कॉल उसे करे । इसके साथ ही उसने एक बेहोश करने वाली स्प्रे भी इस लड़की को दी । प्लान के मुताबिक लड़की ने मकान मालिक विनोद दीक्षित और उसके परिवार के सो जाने पर पहले सबको बेहोश करने वाला स्प्रे डाला और फिर उसने विक्की को कॉल किया।
इसके बाद विक्की और इस लड़की ने विनोद के मकान से करीब लाखों रूपए मूल्य के जेवरात सहित अन्य माल को पार कर दिया । चोरी की इस वारदात से पुलिस भी सकते में आ गयी । पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला की इस वारदात को अंजाम विनोद के मकान में रहने वाली किराएदार लड़की ने अपने प्रेमी विक्की के साथ मिलकर अंजाम दिया । पुलिस की पकड़ में आने के बाद लड़की अब अपने आप को पाक-साफ बता रही है।
इसका कहना है कि विक्की ने उसे धमकी दी थी की अगर वह उसका साथ नहीं देगी तो वह उसके पिता को मार देगा। एक कॉल और बेहोशी की स्प्रे के जरिये कैशे बंटी और बबली ने मिलकर लाखों रूपए मूल्य का सामान चुराकर वारदात को अंजाम दे दिया।












Click it and Unblock the Notifications