सुबह पिटाई, शाम को शहनाई! बेटी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पहले मारा फिर मंदिर में करा दी शादी
उत्तर प्रदेश के बरेली में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने शनिवार रात उसके घर चला गया। रविवार सुबह प्रेमिका के परिजनों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। हैरानी की बात तो ये है कि रविवार की शाम तक चली पंचायत के बाद मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।
बता दें कि यह पूरा मामला बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव नशरतगंज का है। यहां की एक युवती का आंवला थाना क्षेत्र के गांव बारीखेड़ा के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जानकारी अनुसार, शनिवार की रात युवक किसी समय अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। रविवार की सुबह प्रेमिका के परिजनों ने युवक को दबोच लिया और जमकर पिटाई करते हुए गांव में घुमाया।

इसके बाद युवती के परिजनों ने प्रेमी युगल को चौकी बड़गांव पुलिस के हवाले कर दिया। यहां दोनों पक्षों में कई घंटे तक पंचायत होती रही और बाद में दोनों में फैसला हो गया। चूंकि दोनों बालिग हैं, इसलिए फैसले के बाद रविवार की ही देर रात बारीखेडा गांव के एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों ने अपने परिजनों का आशीर्वाद भी लिया।













Click it and Unblock the Notifications