मथुरा में बच्चा चोरों का आंतक, चोरी करते वीडियो में हुए कैद, देखिए
मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना सुरीर इलाके के कस्बे में बच्चा चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आये दिन नाबालिग बच्चे चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बच्चा गैंग के सदस्य भीड़ का फायदा उठाकर लोगों की जेब साफ कर देते हैं और फरार हो जाते हैं।

ये है मामला
गुरुवार को मेहंदीपुर निवासी किसान राजेन्द्र सुरीर कस्बे में रामगोपाल अग्रवाल की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर अपना हिसाब करने आये थे। उसी दौरान दो बच्चा चोर भी दुकान में आ गए और राजेंद्र के कुर्ता की जेब में रखे पचास हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। जेब से रुपये चुराने की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसमें 2 बच्चे जिनकी उम्र करीब 10 से 12 साल सीसीटीवी विजुअल में नजर आ रहे हैं, वो दुकान में आते है और मौके की तलाश में लग जाते हैं। इसी दौरान एक बच्चा अपने दूसरे साथी को एक बोरी देकर दुकान से बाहर चला जाता है।

इसके कुछ देर बाद ही दुकान में मौजूद बच्चा किसान राजेन्द्र की जेब में रखे 50 हजार रुपये बड़ी सफाई से पार कर देता है और बड़ी सफाई से दुकान से निकल जाता है। किसान राजेन्द्र को जब उसकी जेब में रुपये नहीं मिले तो वह हक्का-बक्का रहा गये। चोरी की शिकायत दुकानदार से की तो दुकानदार ने अपनी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें 10 वर्ष और 12 वर्ष के दो बच्चे किसान की जेब से रुपये निकालते कैद हो गए।

चोरों के खिलाफ चोरी की दी तहरीर
पीड़ित किसान राजेन्द्र ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालने लगी। सीसीटीवी विजुअल को देखने के बाद पुलिस ने बच्चा चोरों की तलाश शुरू कर दी। पीड़ित किसान राजेन्द्र ने कोतवाली सुरीर में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications