VIDEO:यूपी में अकेले पाकर रोमियो ने इंटर की छात्रा को दबोचा
कन्नौज। उत्तर प्रदेश में भले ही सरकार बदल गई हो, लेकिन अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। योगी सरकार ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी रोमियो टास्क फोर्स का गठन किया लेकिन उसका भी कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। लगातार एक के बाद एक अपराध सामने आ रहे है। ताजा मामला यूपी के कन्नौज का है जहां घर से स्कूल पढ़ने के लिए जा रही छात्रा के साथ रास्ते में एक मनचले ने अश्लील हरकत की और किसी को कुछ ना बताने की धमकी भी दी।
मां को बताई आपबीती
पीड़ित छात्रा ने जब अपनी आपबीती मां का बताई तो मां पुलिस से शिकायत करने पहुंची, लेकिन स्थानीय पुलिस इस मामले की कोई सुध लेना उचित नहीं समझा। जिसके बाद पीड़िता और उसकी मां ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई। हालांकि वहां से भी सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन ही मिल सका। बता दें कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई की नही की गई।

पुलिस बरत रही ढील
कन्नौज के तिर्वा थाना क्षेत्र के सतौरा की रहने वाली पीड़िता इंटर की छात्र है। छात्रा रोजाना की तरह अपने घर से स्कूल के लिए निकली। बीच रास्ते में ही गांव का रहने वाले राजकिशोर ने छात्रा को अकेला देख उसे साईकिल से नीचे घसीट लिया और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से भाग गया। छात्रा ने अपने घर आकर अपनी आपबीती मां को बताई। मां जब रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची तो स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़ित माँ अपनी पुत्री को न्याय दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची जहां पुलिस ने सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन देकर दोनों को वापस कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications