VIDEO: लड़की के भाई ने पीट-पीटकर उतारी रोमियो की आशिकी, पैर छूकर बोला- बहन माफ कर दो!
मथुरा। वेलेंटाइन-डे पर एक युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की का भाई एक लड़के की पिटाई कर रहा है। इतना ही नहीं लड़की के पैर छूकर माफी भी मंगवा रहा है। 27 सेकंड का यह वीडियो मथुरा शहर कोतवाली इलाके के कंकाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।

क्या है पूरा मामला
वीडियो में एक युवक दूसरे युवक की पिटाई कर रहा है और एक लड़की पास खड़ी है। जानकारी के अनुसार पिटने वाला युवक काफी दिन से लड़की को फोन कर परेशान कर रहा था। इस बात की जानकारी जब लड़की के भाई को हुई तो उसने वेलेंटाइन-डे से एक दिन पहले इस लड़के को लड़की के बताने पर रोक लिया और फिर कर दी पिटाई। पिटाई के दौरान आशिक मिजाज लड़के से लड़की के पैर छूने के लिए भी कहा गया। पिटने वाला युवक इस दौरान दो बार लड़की के पैर छू कर उससे माफी मांग रहा है। तब जा कर लड़की का भाई उसे जाने देता है।
बता दे कि इस वीडियो को किसी युवक ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं घटना स्थल के पास मौजूद दुकान करने वाले व्यक्ति श्याम ने बताया कि लड़का काफी दिन से लड़की को परेशान कर रहा था। इसके बाद लड़की के भाई ने आशिक की पिटाई भी की और उससे लडकी के पैर भी पकडवाऐ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जाँच की बात कह रही है। वहीं, वेलेंटाइन-डे पर वीडियो वायरल होने के बाद अभी तक लड़की और पिटने वाले लड़के बारे में कुछ पता नही चला है। लेकिन एक बात साफ है कि योगी की एंटी रोमियो सकॉइड अब शायद कागजों में ही दौड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications