बॉर्डर पर डायनामाइट का सच आया सामने, पैकेट के अंदर निकली मोमबत्तियां
बरामद कथित विस्फोटक की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि वो कुछ नहीं सात मोमबत्तियों का एक बंडल है, जिसे बॉर्डर पर सनसनी फैलाने की नीयत से फेंका गया था।
बहराइच। भारत-नेपाल बॉर्डर पर बाबागंज कस्बे में झाड़ियों में मिले कथित डायनामाइट जांच में मोमबत्ती निकली है। इसकी पुष्टि बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम और एटीएस ने की है। बीडीएस टीम ने तीन मोमबत्तियों को जलाकर नष्ट कर दिया है। जबकि चार मोमबत्तियों को रुपईडीहा थाने में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में रुपईडीहा थाने में अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है। हालांकि एसएसबी और बॉर्डर इलाके की पुलिस को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।

गौरतलब है कि बाबागंज निवासी संघ के सह जिला कार्यवाहक आनंद पाठक के घर के बाहर झड़ियों में कोई युवक सात छड़ों के एक बंडल को फेंकने के बाद नेपाल भाग गया था। जब इसकी जानकारी बॉर्डर पर तैनात इंटेलिजेंस और लोगों को हुई तो सनसनी फैल गई। एसएसबी के साथ पूरा पुलिस महकमा बॉर्डर पर पहुंच गया। शुरुआती जांच में लोकल पुलिस ने कथित विस्फोटक को डायनामाइट करार दिया।

संघ नेता आनंद पाठक ने भी इसे आईएसआई की साजिश करार दिया लेकिन सभी दावों की पोल तब खुल गई जब देर रात एटीएस के एसआई अरविंद सिंह, बम डिटेक्शन एंड स्क्वॉड पुलिस फैजाबाद के प्लाटून कमांडर अशोक कुमार सिंह और एएसपी दिनेश यादव बॉर्डर पहुंचे। बरामद कथित विस्फोटक की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि वो कुछ नहीं सात मोमबत्तियों का एक बंडल है, जिसे बॉर्डर पर सनसनी फैलाने की नीयत से फेंका गया था। इस पुष्टि के बाद खुफिया और पुलिस महकमे के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
एएसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि हर पहलु को ध्यान में रखकर पड़ताल की गई है। मोमबत्ती के ऊपर रैपर लगा था, जिस पर डायनामाइट लिखा था। इस शरारत के पीछे कौन है, इसका जल्द खुलासा किया जाएगा। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ रुपईडीहा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। प्रकरण का खुलासा कर एटीएस और बीडीएस टीम रवाना हो गई है।
-
IOC 2026: IOC 2026: सुषमा स्वराज ने बनाया, अब जयशंकर चला रहे, क्या है इंडियन ओसियन कॉन्फ्रेंस?- Explained -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications