एसएसपी से बदतमीजी करना भाजयुमो नेता को पड़ा महंगा, वीडियो

भाजयुमो कार्यकर्ता से दरोगी की बदसलूकी को लेकर शिकायत करने नेता एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे जहांं विवाद के बाद भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री को हिरासत में ले लिया गया।

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजयुमो नेता को पुलिस कप्तान से उन्हीं के दरोगा की शिकायत करना भारी पड़ गया। भाजपा नेताओं के साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद एसएसपी से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे जहां एसएसपी से विवाद के बाद उनको हिरासत में ले लिया गया।

एसएसपी से बदतमीजी करना भाजयुमो नेता को पड़ा महंगा, वीडियो

कुंवर सिंह निषाद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता के साथ दरोगा पंकज अग्निहोत्री के अभद्र व्यवहार की शिकायत को लेकर एसएसपी से मिलने पहुंचे थे। ऑफिस में कुंवर सिंह निषाद और एसएसपी मथुरा मोहित गुप्ता के बीच विवाद हो गया। देखिए वीडियो -

इस पर एसएसपी मोहित गुप्ता इतने भड़क गए कि उन्होंने भाजपा नेता को हिरासत में लेने के आदेश कर दिए और उन्हें जबरन ऑफिस से बाहर निकालकर पुलिस जीप में बिठाकर सदर थाने भिजवा दिया।

दारोगा के निलंबन की थी मांग
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम सदर थाने पर उमड़ पड़ा। भीड़ को देखते हुए प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद को नजरबंद कर लिया गया। भाजपाई, आरोपी दरोगा को निलंबित करने की मांग कर रहे थे ।

बोलने को नहीं तैयार
जब इस मामले में एसएसपी मथुरा से बात करनी चाही तो उन्होंने इस मामले में कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+