'भाजपा को वोट देने का मिला ये खामियाजा, योगीराज में अत्याचार'

मेरठ में भाजपाइयों पर आरोप है कि उन्होंने युवती से छेड़छाड़ की और उसके मंगेतर व भाई को बुरी तरह मारा। यहांं तक कि खाकी ने भी भाजपाइयों का साथ देते हुए पीड़ितों को ही लॉकअप में डाल दिया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर भाजपाइयों की गुंडई सामने आई है और इस बार खाकी ने भी गुंडों का खूब साथ निभाया। आरोप है कि बुधवार रात मेडिकल थाना क्षेत्र के पीवीएस मॉल के पास अपनी मंगेतर को घर छोड़ने आये युवक को भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने रोक लिया और युवती से पूछताछ के बहाने मोरल पुलिसिंग शुरू करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब लड़के ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर धुनाई की।

पीड़ित को ही लॉकअप में बंद कर दिया

पीड़ित को ही लॉकअप में बंद कर दिया

आरोप है कि अपनी जान बचाने के लिए पुलिस चौकी में घुसे लड़के को आरोपियों ने पुलिस के सामने भी नही बख्शा। बचाव में आये युवक के भाई को भी जमकर पीटा गया और फिर मामला थाने पहुंच गया। रही सही कसर थाने के एसओ ने पूरी कर दी जब पीड़ितों को लॉकअप में डाल दिया और आरोपी अपने घर चले गए।

इस बात का जब लड़की को पता चला तो वो थाने आ गयी और खाकी के आगे गिड़गिड़ाती रही और कहती रही कि मेरे साथ आरोपियों ने छेड़छाड़ की है और जब मेरे मंगेतर ने इसका विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई लेकिन थाना प्रभारी के कानों में जूं तक नही रेंगी और पीड़ित लॉकअप में पड़े रहे।

भाजपाइयों ने की युवती से छेड़छाड़

भाजपाइयों ने की युवती से छेड़छाड़

शास्त्रीनगर के-ब्लाक निवासी युवती एक प्राइवेट बैंक में काम करती है। लोहियानगर निवासी हरीश नाम के युवक के साथ युवती की शादी तय हो चुकी है। बैंक में ज्यादा काम होने के कारण युवती को बुधवार को देर हो गई। युवती को लेने के लिए मंगेतर बैंक पहुंच गया। अक्सर वो युवती को घर छोड़ने आता था। रात करीब 9.30 बजे के आसपास युवती का मंगेतर हरीश अपने भाई के साथ युवती को लेकर लड़की के घर के-ब्लॉक में पहुंचा। आरोप है की हरीश अपनी मंगेतर से बात कर रहा था कि इस दौरान दो बाइकों पर सवार कुछ युवक वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती पर अश्लील कमेंट किया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने हरीश के साथ खड़े होने का कारण पूछा और अभद्रता की। हरीश ने युवती को दोबारा बाइक पर बैठा लिया और घर तक छोड़ दिया।

पुलिस चौकी में भी भाजपाइयों ने की हाथापाई

पुलिस चौकी में भी भाजपाइयों ने की हाथापाई

इस दौरान वापस लौटते समय आरोपियों ने हरीश और उसके भाई अवनीश को घेरकर जमकर पीटा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों को पीवीएस चौकी ले आई। आरोपियों ने अपने कुछ साथियों को कॉल करके बुला लिया। आरोप है की रात करीब 10.30 बजे के आसपास दर्जनों युवकों ने चौकी पर पहुंचकर हंगामा कर दिया और पुलिस के सामने ही हरीश और उसके भाई को पीटा। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

बीजेपी नेताओं के दबाव में आई पुलिस?

बीजेपी नेताओं के दबाव में आई पुलिस?

यहां पर भी पुलिस ने अपना रंग दिखा दिया। बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस ने पीड़ितों को ही लॉकअप में बंद कर दिया। इस बीच इस खबर को सुन कर लड़की भी थाने पहुंच गयी। आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेज दिया जबकि हरीश की मंगेतर आरोपियों पर छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाती रही। थाना प्रभारी ने तो सुप्रीम कोर्ट और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेशों की भी हवा निकाल दी। पीड़िता की सुनवाई की जगह उसके मंगेतर हरीश और मंगेतर के भाई को हवालात में बंद कर दिया ।

'बीजेपी को वोट देने का ये मिला परिणाम'

दोनों पक्षों की तहरीर पर कार्रवाई की बात कहकर थानेदार धर्मेंद्र सिंह ने पल्ला झाड़ लिया। पीड़िता की ओर से भाजपा के अंकित और सागर पोसवाल और विनोद के साथ 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं आरोपियों ने भी मारपीट की तहरीर दी है। देर रात तक आरोपी भाजपा समर्थकों को नहीं पकड़ा गया था।

हरीश और उसके भाई को करीब दो घंटे तक मेडिकल कालेज के लॉकअप में बंद रखा गया। रात करीब एक बजे उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया गया। इस दौरान पीड़ितों ने कहा कि उन्होंने बीजेपी को वोट दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके साथ भाजपा के समर्थकों ने मारपीट की और परिवार की युवती के साथ छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं चौकी में पिटाई की गई और अब सुनवाई भी नहीं हो रही है। हमें बीजेपी को वोट देने का परिणाम मिला है।

सुनिए पीड़ितों ने क्या-क्या कहा?

हलांकि जब ये मामला पुलिस के अधिकारियों के सामने लाया गया तो उनका कहना है की पुरे मामले की जाँच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और साथ ही लड़की से तहरीर ले कर कार्यवाही की जा रही है साथ ही पीड़ित को हवालात में रखने की भी जाँच की जा रही है और निश्चित ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+