VIDEO: बीजेपी के आठ-दस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करने का आरोप

आरोप है कि उसका नाम (मौसम खान) जानने के बाद आठ से दस लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया।

बरेली। बरेली नगर के थाना बहेड़ी में बीते शुक्रवार की रात पुराने बिजली घर पर कर्मचारी पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया। मोहल्ला शेखूपुर का रहने वाले पीड़ित का आरोप है कि उसका नाम (मौसम खान) जानने के बाद आठ से दस लोगों ने उसकी जबरदस्त पिटाई की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से फायर भी किया जो कि मिस हो गया।

सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी से पीड़ित को कोतवाली बहेड़ी लाया गया यहां इससे पहले कि पीड़ित अपनी रिपोर्ट दर्ज कराता, बिजली विभाग के एसडीओ कोतवाली पहुंचे और कोतवाल से बात कर बिना मामला दर्ज कराए पीड़ित को वापस ले गए। वहीं पीड़ित का कहना है कि उसके साथ इंसाफ होना चाहिए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीँ इस पूरे मामले पर सीओ बहेड़ी जोगेंद्र लाल का कहना है कि सिर्फ मामूली कहा-सुनी की गई है। पुलिस का कहना है कि जानलेवा हमले की बात होती तो पीड़ित जरूर रिपोर्ट दर्ज कराता। वहीं घटना के दो दिन बाद भी पीड़ित का कहना है कि विभाग के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई न करने का दवाब बनाए हुए हैं।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+