उन्नाव: पांच सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने किया सपा का सूपड़ा साफ

जिले की 6 में से 5 विधानसभाओं में कमल का परचम लहरा रहा है। छठवीं सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। जबकि समाजवादी पार्टी का जिले में सूपड़ा साफ हो गया है।

उन्नाव। नरेंद्र मोदी की लहर आम मतदाताओं के सर चढ़कर बोल रहा है। ना तो जातिवाद की चाल सफल हुई और ना ही राजनीतिक चालाकी। राजनीतिक पार्टियों की भ्रष्ट राजनीति धरी की धरी रह गई, केवल और केवल नमो का जलवा ही कायम रहा। जिले की 6 में से 5 विधानसभाओं में कमल का परचम लहरा रहा है। छठवीं सीट पर बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। जबकि समाजवादी पार्टी का जिले में सूपड़ा साफ हो गया है। 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 5 विधानसभा सीटों पर कब्जा किया था। एक सीट बसपा के खाते में गई थी।

उन्नाव: पांच सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने किया सपा का सूपड़ा साफ


कुलदीप सिंह का रिकॉर्ड बरकरार

बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र पर भाजपा के कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बदलू खां को 28,000 से ज्यादा मतों से हराया। कुल 2,01,745 मतों में कुलदीप सिंह सेंगर को 87,570 वोट मिले जबकि बदलू खां को 59,864 मत मिला। जबकि बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इरशाद खान को 44,669 मत मिले। इनमें से 'कोई नहीं' को 1,873 लोगों ने पसंद किया। बांगरमऊ विधानसभा सीट से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे जिनमें 5 प्रत्याशी 4 अंकों में पहुंचे लेकिन सभी को 2,000 से कम मत मिले। 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बदलू खान हैं जिसने बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को हराकर ये जीत हासिल की थी। आजादी के बाद से अब तक हुए 14 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक भी जीत हासिल नहीं की थी। पहली बार बांगरमऊ सीट से विधानसभा में भाजपा विधायक पहुंचे हैं।

उन्नाव: पांच सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने किया सपा का सूपड़ा साफ

राज्यमंत्री को तीसरे स्थान पर करना पड़ा संतोष

सफीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंबालाल दिवाकर ने फतह हासिल की है। कुल 1,97,225 मतों में से बंबा लाल दिवाकर ने 84,068 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रामबरन को 27,236 मतों से हराया। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और राज्यमंत्री सुधीर कुमार को 48,506 मत मिले और उन्हें तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 2007 और 2012 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधीर कुमार ने जीत हांसिल की थी। जहां मोदी लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। सफीपुर विधानसभा सीट पर कुल 8 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनमें एक प्रत्याशी को छोड़कर सभी प्रत्याशियों को 2,000 से कम मत मिले। इनमें से 'कोई नहीं' का बटन 1,820 लोगों ने दबाया।

भाजपा ने भारी अंतर से मोहान विधानसभा सीट जीती

मोहान विधानसीट पर भाजपा के बृजेश रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी और निवर्तमान विधायक राधेलाल रावत को 54 हजार से अधिक मतों से हराया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजेश रावत को कुल 2,02,538 मतों में से 1,04,884 मत मिले। जबकि बसपा के राधे लाल रावत को 50,789 मत मिले। वहीं समाजवादी पार्टी से गठबंधन के बाद कांग्रेस को मिली सीट पर खड़े हुए प्रत्याशी भगवानदास कठेरिया को 34,465 मत मिले। इनमें से 'कोई नहीं' का बटन 2,235 मतदाताओं ने दबाया। कुल 8 मतदाताओं में से एक निर्दलीय प्रत्याशी चार अंकों में भी नहीं पहुंच पाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के राधे लाल रावत ने भारतीय जनता पार्टी के मस्तराम को लगभग 9,000 मतों से हराया था।

उन्नाव: पांच सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी ने किया सपा का सूपड़ा साफ

पंकज गुप्ता ने लगातार हासिल की दूसरी सीट

सदर विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी निवर्तमान विधायक पंकज गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनीषा दीपक को 46,172 मतों से हराया है। कुल 2,31,457 पड़े मतों में से पंकज गुप्ता को 1,19,669 मत मिले जबकि मनीषा दीपक को 73,597 मत मिले। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी पंकज त्रिपाठी को 26,739 मत मिला था। इनमें से 'कोई नहीं' का बटन दबाने वालों की संख्या 763 थी। 2014 के विधानसभा उपचुनाव में पंकज गुप्ता ने 1,08,922 मत प्राप्त किए थे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मनीषा दीपक को 54,207 मत मिले थे।

भाजपा के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता ने हासिल की जीत

भगवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्यासी और प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता ह्रदय नारायण दीक्षित ने 1,03,698 मत प्राप्त करते हुए अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बहुजन समाज पार्टी के शशांक शेखर सिंह को उन्होंने 53,366 मतों से हराया। कुल 2,34,335 मतों में से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शशांक शेखर सिंह को 50,332 मत मिले। जबकि सपा गठबंधन के बाद के कांग्रेस प्रत्यासी अंकित सिंह परिहार को 49,605 मत मिले। भारतीय जनता पार्टी से बगावत करते हुए लोकदल के टिकट पर खड़े हुए कृपाशंकर सिंह को 18,928 मत मिले। भगवंत नगर विधानसभा में इनमे से कोई नहीं का बटन 2,730 लोगों ने दबाया। यहां पर कुल 12 प्रत्याशी मैदान में थे। भगवंत नगर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी को 1,996 के बाद सफलता मिली है।

भाजपा के विजय रथ को बसपा ने रोका

बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के विजय रथ को पुरवा में रोक दिया। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी अनिल सिंह ने 97,567 मतों के साथ पहले नंबर पर रहे। जबकि भाजपा के उत्तम चंद्र लोधी को 71,084 मत मिले। 1996 से लगातार पुरवा से विधानसभा का नेतृत्व करने वाले उदय राज यादव को 68,114 मत मिला। कुल 2,44,933 मतों में से इनमें से 'कोई नहीं' का बटन 2,719 लोगों ने दबाया। प्रारंभ से उत्तमचंद लोधी बसपा के अनिल सिंह से बढ़त बनाए हुए थे लेकिन अंतिम चक्र में बहुजन समाज पार्टी के अनिल सिंह ने जो बढ़त बनाई तो फिर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उत्तम चंद लोधी को 26,483 मतों से हराया। पूरवा विधानसभा में कुल नो प्रत्यासी अपनी किस्मत को आजमा रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+