'सैफई परिवार के किसी सदस्य को नहीं मिलेगी BJP में जगह'

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि 'सैफई परिवार के किसी भी सदस्य को बीजेपी में शामिल नहीं किया जाएगा।'

BJP

पत्रकारों से बात करते हुए मौर्य ने कहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हालत में है, उसका जिम्मेदार कौन है? सपा और बसपा हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जीत हासिल करेगी और फिर यूपी में कोई 'सड़क जाम' नहीं होगा। मौर्य ने कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालात के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी है।

बिना चेहरे के लड़ेंगे चुनाव!

यूपी में चुनाव के मद्देनजर चेहरे के सवाल पर मौर्य ने कहा कि हमने असम और दिल्ली में चेहरा घोषित किया।

हम असम जीते और दिल्ली हार गए। उन्होंने कहा कि हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड, हमने वहां जीत हासिल की जहां सीएम का चेहरा घोषित नहीं किया गया था।

उन्होंने कहा कि 2017 यूपी चुनाव में वो 300 सीटें जीतेंगे। साथ ही सीएम का चेहरा संबंधित बोर्ड तय करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+