VIDEO: बीजेपी ने रखा विकास योजना का मेला तो लड़कियों ने दिखाया कौशल
मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कंप्यूटर शिक्षा का विकास करना है। मेले के द्वारा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कंप्यूटर के बारे में शिक्षा प्रदान करना है।
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत मेले का एक कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि भर्थना विधानसभा की विधायका सावित्री कठेरिया रही। विधायका सावित्री कठेरिया ने फीता काट के मेले का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रदेश में छात्र-छात्राओं के चहुमुखी विकास के लिए आयोजित की गई। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ग के व निर्धन छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
मेले का मुख्य उद्देश्य छात्रों में कंप्यूटर शिक्षा का विकास करना है। मेले के द्वारा ज्यादा से ज्यादा बच्चों को कंप्यूटर के बारे में शिक्षा प्रदान करना है। मेले में विभिन्न ट्रेडों का भी प्रदर्शन किया गया और मेले में 200 के लगभग छात्र-छात्राओं ने रोजगार के लिए अपने-अपने रजिस्ट्रेशन कराए।
वहीं भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया ने कहा कि देश ने हमे जैसा प्रधानमंत्री दिया वैसा अभी तक किसी राजनीतिक दल ने नहीं दिया। वहीं उन्होंने अपने विधानसभा के लोगों को नतमस्तक होकर नमस्कार किया। वहीं सावित्री कठेरिया ने कहा कि कार्यकर्ता और वोटर हमेशा देव समान होते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि जो अधिकारी नहीं सुनते है उसके लिए नरेंद्र मोदी ने योगी जैसा मुख्यमंत्री दिया है।
देखिए VIDEO...