UP nikay chunav: BJP ने जारी की 7 मेयर उम्मीदवारों की सूची, जानिए किसे कहां से मिला टिकट?
यूपी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों के लिए पार्टी कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। अयोध्या, कानपुर समेत 7 निगम को लेकर बीजेपी ने प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम मुहर लगाई है।

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भाजपा ने मेयर कैंडिडेट्स के लिए शेष 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। रविवार को मेयर प्रत्याशियों के बीजेपी ने दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में जिन सात सीटों के लिए महापौर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं उनमें अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ, शाहजहांपुर, अलीगढ़ और बरेली की सीट शामिल है।
दूसरी लिस्ट में 10 नाम
Recommended Video

भाजपा इस बार कई सीटों पर मौजूदा महापौर को टिकट नहीं दिया है। इस बार अयोध्या में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। भाजपा की दूसरी मेयर कैंडिडेट लिस्ट में कानपुर से प्रमिला पांडेय, गाजियाबाद से सुनीता दयाल, मेरठ से हरिकांत अहलूवालिया, अयोध्या से गिरीशपति त्रिपाठी मेयर प्रत्याशी, शाहजहांपुर से अर्चना वर्मा, अलीगढ़ से प्रशांत सिंघल और बरेली से उमेश गौतम को मेयर प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है।
10 महापौर सीटों ने पहले नाम लगी मुहर
भाजपा ने अपनी पहले मेयर कैंडिडेट्स लिस्ट में 10 सीटों के लिए नाम घोषित किए थे। पहली लिस्ट के मुताबिक लखनऊ से सुषमा खरकवाल, मथुरा वृंदावन से विनोद अग्रवाल, गोरखपुर से मगलेश श्रीवास्तव, प्रयागराज से उमेश चंद्र गणेश, वाराणसी से अशोक तिवारी, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, फिरोजाबाद कामिनी राठौर, आगरा मेयर सीट से हेमलता दिवाकर, सहारनपुर से अजय कुमार और झांसी से बिहारी लाल आर्य मेयर कैंडिडेट बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications