UP में BJP का OBC कनेक्ट, जानिए क्या है पार्टी का Dhanywad Modi अभियान

Dhanyawad Modi campaign: यूपी बीजेपी ने अब ओबीसी से कनेक्ट होने के लिए एक बड़ा अभियान चलाने का फैसला किया है। सपा जातीय जनगणना की मांग को काउंटर करने के लिए बीजेपी ने यह प्लान बनाया है।

बीेजेपी

Dhanyawad Modi: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद भाजपा अब 2024 की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी ने अब पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर अपने महीने भर चलने वाले 'महासंपर्क अभियान' के तहत 'धन्यवाद मोदी' नाम से एक बड़ा अभियान शुरू करेगी। इसका मकसद ओबीसी समाज में बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को बताना है।

सपा को काउंटर करने की कोशिश

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किए जाने वाले इस अभियान में भाजपा की ओबीसी नेता इस अभियान को आगे बढ़ाते दिखेंगे। इनका उद्देश्य पिछड़े वर्गों को सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक के बारे बताना है। बीजेपी सूत्रों की माने तो सपा की तरफ से ओबीसी के भीतर बीजेपी को लेकर गलत परसेप्शन बनाया जा रहा है। इस परसेप्शन को तोड़ने के लिए ही अब बीजेपी ने ओबीसी मोर्चा के माध्यम से यह अभियान चलाया है।

ओबीसी के बीच जातीय जनगणना को लेकर सक्रिय है सपा

सूत्रों की माने तो बीजेपी का यह कदम सपा प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य विपक्षी नेताओं द्वारा ओबीसी जनगणना की मांग को लेकर पिछड़े वर्गों के बीच अभियान चलाने के बाद इसके काउंटर के तौर पर सामने आया है। हाल ही में संपन्न निकाय चुनावों से पहले इस मांग ने काफी जोर पकड़ा था। बीजेपी अब सपा के दांव को काटने के प्रयास में जुटी हुई है।

ओबीसी जातियों को जोड़ने की कवायद

सूत्रों ने कहा कि सामाजिक-राजनीतिक रूप से शक्तिशाली यादव समुदाय सहित सभी ओबीसी वर्गों को अपने दायरे में लेने का काम सौंपा गया है। यादव समाज अखिलेश के नेतृत्व वाली सपा का एक प्रमुख वोट बैंक है। भाजपा जिन अन्य प्रमुख ओबीसी समूहों को मजबूत करना चाहती है उनमें कुर्मी, लोध, कश्यप और राजभर शामिल हैं।

कई जिलों में होगा जातीय सम्मेलनों का आयोजन

यूपी पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री और यूपी बीजेपी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के मुताबिक, भाजपा उत्तर प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में पिछड़ी जाति के सम्मेलनों का आयोजन करेगी, जिसमें भाजपा शासन के अंतिम नौ वर्षों के दौरान ओबीसी के 'राजनीतिक सशक्तिकरण' पर ध्यान दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+