Up Civic Polls 2017: भाजपा के संकल्प पत्र में पिंक टॉयलेट, फ्री वाईफाई, मुफ्त पानी कनेक्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है जिसमें तमाम वायदे किए गए हैं। जिसमे मुख्य रूप से महिलाओं के लिए गुलाबी शौचालय, सार्वजनिक जगहों पर मुफ्त वाई-फाई और सभी घरों में मुफ्त में पानी का कनेक्शन देने का वायदा किया गया है। लखनऊ में भाजपा ने रविवार को जो संकल्प पत्र जारी किया है इसमे तमाम वायदे किए गए हैं। यूपी के निकाय चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली बड़ी परीक्षा है, जिन्होंने खुद पार्टी का संकल्प पत्र प्रदेश के पार्टी कार्यालय में जारी किया, इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, दिनेश शर्मा, सुरेश खन्ना, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय मौजूद थे।

सपा ने बताया छल पत्र

सपा ने बताया छल पत्र

पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम लोगों को तमाम सुविधाएं पारदर्शी तरीके से मुहैया कराएंगे, हम किसी के साथ भेदभाव नहीं करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने गौशाला और अन्य पशुओं के बारे में भी इस मौके पर बात की। भाजपा के संकल्प पत्र को भाजपा ने छल पत्र करार दिया है, जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर अपने पुराने वायदे नहीं पूरा करने का आरोप लगाया है।

कई बड़े वायदे

कई बड़े वायदे

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश के कुल 652 निकाय सीटों पर चुनाव होना है, जोकि किसी भी प्रदेश में सर्वाधिक हैं, जिसमें 16 नगर निगम शामिल हैं, जबकि पहले यह 12 ही थी। अयोध्या, मथुरा और वृंदावन नगर निगम के बनाए जाने पर मुख्यमंत्री ने खुशी जाहिर की। भाजपा के संकल्प पत्र में कुल 28 वायदे किए गए हैं, जिसमे पीने का पानी, सड़कों पर लाइटों की सुविधा, मुफ्त शौचालय, महिलाओं के लिए पिंक शौचायल, व्यक्तिगत रूप से शौचालय बनाए जाने के लिए 20 हजार रुपए की मदद, आदर्शन नगर पंचायत की व्यवस्था, ई टेंडरिंग और पशुओं के लिए कंजी घर अहम हैं।

हर वर्ग का खयाल

हर वर्ग का खयाल


संकल्प पत्र में छोटे दुकानदारों को सुरक्षा मुहैया कराने की भी बात कही गई है, हर घर को मुफ्त में पानी का कनेक्शन देने, समयबद्ध तरीके से लोगों की शिकायतों का निपटारा, बेहतर बस सुविधा, स्वच्छ वातावरण, प्रधानमंत्री आवास योजना का का बेहतर क्रियांन्वयन, पार्कों का सौंदर्यीकरण, स्वतंत्रता सेनानियों व उनपर आश्रित लोगों के लिए हाउस टैक्स देने की छूट जैसे वायदे भी किए गए हैं। बेहतर पार्किंग की व्यवस्था, स्मार्ट सिटी का विकास के अलावा तमाम वो लोग जो जमीनी तौर पर इसके लिए काम कर रहे हैं उनको सम्मानित करने की भी बात कही गई है।

नहीं होगा भ्रष्टाचार

नहीं होगा भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्ट्रीट लाइट के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होगा जैसा कि पहले हुआ करता था। व्यक्तिगत रूप से शौचालय बनवाने के लिए 20 हजार रुपए की मदद की जाएगी। साथ ही वेस्ट मैनेजमेंट की व्यवस्था की जाएगी। हर घर से लोगों का कूड़ा उठवाया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि हम हर क्षेत्र में सुधार करने की कोशिश करें। प्रदेश के शहरी विकास के लिए यह चुनाव काफी अहम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+