टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता ने अमित शाह को दिखाए काले झंडे
जैसे ही अमित शाह का संबोधन शुरू हुआ वैसे ही भाजपा में टिकट न मिलने से बागी कार्यकर्ताओ ने काले झंडे दिखाने के साथ साथ अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिये।
रायबरेली। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में पहली बार आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपने ही कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। जैसे ही अमित शाह का संबोधन शुरू हुआ वैसे ही भाजपा में टिकट न मिलने से बागी कार्यकर्ताओ ने काले झंडे दिखाने के साथ-साथ अमित शाह वापस जाओ के नारे लगाने शुरू कर दिये। नेता के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराने के लिए कुछ लोगो ने विरोध कर रहे नेता और समर्थकों को जमकर धुना। वहां मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे लोगो को हिरासत में लिया तब जाकर मामला शांत हो सका।

शनिवार को रायबरेली के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के अटौरा बुजुर्ग में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की जनसभा थी इन जनसभा में सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और कुछ कांग्रेस से बागी लोगों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में भाजपा का दामन थामा। जैसे ही अमित शाह का भाषण के लिए खड़े हुए वैसे ही बछरावा से टिकट मांग रहे भाजपा नेता संजय पासी व उनके समर्थको ने अमित शाह को काले झंडे दिखाने शुरू कर दिये और अमित शाह वापस जाओ की नारेबाजी करने लगे। इसी बीच वहां पर मौजूद अन्य भाजपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने अपना चेहरा दिखाने को काले झंडे दिखा रहे लोगो पर टूट पडे और उनकी जमकर धुनाई भी कर दी।
काले झंडे दिखा रहे नेता के अनुसार, वह बीजेपी का पुराना कार्यकर्ता है और वह बछरावा विधानसभा क्षेत्र से टिकट का दावेदार था पर उसको टिकट नहीं मिला। अमित शाह के सामने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काले झंडे दिखाना शुरू कर दिया। संजय पासी ने कहा कि हम दलितो को टिकट न देकर भाजपा ने सिद्व कर दिया कि वह दलित विरोधी है।












Click it and Unblock the Notifications