संतों के आशीर्वाद के साथ अमित शाह ने दिए लोकसभा चुनाव की तैयारी के संकेत
इलाहाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार को संगम नगरी इलाहाबाद में संतों का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने 2019 में लगने वाले कुंभ के मेले की तैयारियों का जायजा लिया और संतों से चर्चा भी की। इस मौके पर उन्होंने संगम के किनारे सिद्धबाबा मौजगिरि घाट पर यमुना आरती में हिस्सा भी लिया। शाह का यह दौरे 2019 लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

शाह पहुंच इलाहाबाद
शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने एक दिवसीय प्रवास पर इलाहाबाद में आए थे। शाह का बमरौली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी समेत योगी कैबिनेट के कई मंत्री उपस्थित थे। एयरपोर्ट से अमित शाह ने सीधा मंदिरों की तरफ रुख किया।

यमुना तट पर की पूजा अर्चना
जूना अखाड़े के मौजगिरी आश्रम के साधु-संतों ने अमित शाह की अगवानी की। शाह ने यमुना तट पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरी और महामंत्री महंत हरि गिरी मौजूद थे। शाह यहां कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया और फिर लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। संगम में महाआरती में शामिल होने के साथ-साथ कुंभ को लेकर पर्यटन विभाग की तैयारियों का भी जायजा लिया।

संतों दिया शाह को आशीर्वाद
बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संतों के आमंत्रण पर यहां आए थे और प्रयागराज में पूजा अर्चना उनका निजी कार्यक्रम था। लेकिन लोकसभा चुनाव को लेकर संतों के आशीर्वाद देने और संतों से कई मुद्दों पर विचार-विमर्श की बात से संतों ने भी साफ तौर पर इनकार नहीं किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद प्रेम गिरी के मुताबिक अमित शाह ने अपने जिस मिशन को लेकर प्रयाग राज में पूजा अर्चना की है और संतों का आशीर्वाद मांगा है, उनकी मनोकामना जरुर पूरी होगी।












Click it and Unblock the Notifications