BJP ने खेला OBC कार्ड: डिप्टी CM केशव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- कर्मों की सजा भुगत रही कांग्रेस
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी का नहीं देश के ओबीसी समाज का अपमान किया है। यही कारण है कि कांग्रेस आज अपने कर्मों की सजा भुगत रही है।

Deputy CM Keshav Prasad Maurya at BJP office: सूरत कोर्ट ने 2019 के पुराने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने शुक्रवार को राहुल गांधी की सदस्यता भी समाप्त कर दी है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी और कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई। इस दौरान बीजेपी ने पीएम मोदी के अपमान को ओबीसी के अपमान से जोड़कर पिछड़ा कार्ड खेलने की पूरी कोशशि की है।
केशव मौर्य ने कांग्रेस पर बोला हमला
भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए केशव मौर्य ने यह बातें कहीं। केशव ने कहा कि क, "कांग्रेस यह स्वीकार नहीं कर सकती है कि ओबीसी पृष्ठभूमि से आने वाले मोदी कड़ी मेहनत से पीएम बने हैं। वे कई मौकों पर उनका अपमान करते रहे हैं। उन्हें 'नीच', 'चोर' और 'मौत का सौदागर' तक कहा गया। यह अपमान उनका नहीं बल्कि ओबीसी और अन्य सामाजिक रूप से उत्पीड़ित वर्ग के लोगों का है।
ओबीसी वोट बैंक मजबूत करने की कवायद
मौर्य ने राहुल से माफी की मांग करते हुए कहा कि आने वाले समय में देश की जनता, खासकर ओबीसी समुदाय कांग्रेस नेता को कभी माफ नहीं करेगी। मौर्य के इस बयान से ये संकेत मिले हैं कि ओबीसी वोट बैंक को मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। यूपी में ओबीसी समुदाय एक महत्वपूर्ण वोट बैंक है।
कांग्रेस ने सिर्फ ओबीसी का वोट लिया
डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस का वोट पाने के बाद ओबीसी को भुलाने का इतिहास रहा है। हम कांग्रेस नेतृत्व से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने अपने पिछले शासन के दौरान ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा क्यों नहीं दिया? उन्होंने कहा कि मोदी के सत्ता में आने के बाद ही ओबीसी आयोग को उसका उचित दर्जा मिला। मौर्य ने कहा कि पीएम मोदी जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज की आकांक्षाओं को पूरा कर रहे हैं।
2024 में भी सत्ता में आएगी बीजेपी
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस नेता को लगता है कि पीएम की कुर्सी पर बैठने का अधिकार सिर्फ उनका है। मौर्य ने दावा के साथ कहा कि यह लोकतंत्र की ताकत है जिसने मोदी को दो मौकों (2014 और 2019) में पीएम बनाया और वह 2024 के आम चुनावों के बाद भी सत्ता में वापस आएंगे।
जनता कांग्रेस को उसके कर्मों की सजा दे रही
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है। देश की जनता कांग्रेस को उसके कर्मों की सजा दे रही है। राहुल और उनकी पार्टी न्यायपालिका और संविधान से ऊपर नहीं है। राहुल ने पीएम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपने और मोदी के बीच उम्र के अंतर को देखने की जहमत नहीं उठाई।












Click it and Unblock the Notifications