Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP News: PM नरेंद्र मोदी का जल्द शुरू होगा मिशन UP, हारी हुई सीटों पर करेंगे 24 रैलियां

Bhartiya Janta Party के लिहाज से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में Uttar Pradesh काफी अहम है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि PM Modi की ताबड़तोड़ रैलियां जल्द ही यूपी में शुरू होने वाली हैं।

नरेंद्र मोदी

PM Narendra Modi: देश में अगले साल होने वाली लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। बीजेपी के सबसे भरोसेमंद नेता और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अब यूपी में हारी हुई सीटों पर पार्टी को जीत दिलान के लिए कमान अपने हाथों में लेंगे। बीजेपी के सूत्रों का दावा है कि यूपी की कमजोर और हारी हुई लोकसभा सीटों को केंद्र में रखकर मोदी 2023 के अंत तक यूपी में करीब दो दर्जन रैलियां कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

बीजेपी

2024 में यूपी में 75 सीटों को जीतने का टारगेट

उत्तर प्रदेश में बीजेपी मिशन 75 प्लस के टारगेट के साथ आगे बढ़ रही है। 2024 में बीजेपी को यदि यह मिशन पूरा करना है तो उसे उन सीटों पर जीत हासिल करनी होगी जो उसने 2019 के चुनाव में खोई थी। इन सीटों में मुख्यरूप से बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रायबरेली, घोषी, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, सहारनपुर, आजमगढ़ रामपुर और नगीना इन 16 सीटों पर बीजेपी को हार मिली थी। लेकिन बाद में दो सीटों आजमगढ़ और रामपुर में हुए उपचुनाव में बीजेपी ने सपा को हराकर यह सीटें जीत ली थीं। इसके बाद अब बीजेपी के पास हारी हुई सीटें 14 हैं जिनपर वह फोकस कर रही है।

योगी

हारी हुई सीटों के हिसाब से मोदी जल्द शुरू करेंगे रैलियां

बीजेपी के सूत्रों की माने तो इन हारी हुई सीटों और उन जिलों में मोदी के कार्यक्रम और रैलियां की जाएंगी। इसका खाका तैयार किया जा रहा है। हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने भी लखनऊ आकर लोकसभा प्रवास योजना के तहत पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। हारी हुई सीटों पर केंद्रीय मंत्रियों को पहले से ही लगाया गया ताकि वहां केंद्र और राज्य की योजनाओं के सहारे कमल खिलाने की पृष्ठभूमि तैयार की जा सके। इसको लेकर अब बीजेपी ने मोदी को केंद्र में रखकर रणनीति तैयार करनी शुरू कर दी है।

अमित शाह

2014 के रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती है बीजेपी

यूपी में बीजेपी ने 2019 और 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में शानदार प्रदर्शन किया था। 2014 में बीजेपी ने यूपी में 71 सीटों पर कब्जा जमाया था। बीजेपी ने यूपी में 9 सीटें गंवा दी थी। इसके बाद 2019 के चुनाव में बीजेपी को और तगड़ा झटका लगा । इस बार बीजेपी यूपी में 64 सीटें ही जीत पाई और 16 सीटों पर उसे हार का सामना करना पड़ा था। इन सीटों में दस सीटें बसपा, पांच सीटें समाजवादी पार्टी और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। लेकिन इस बार बीजेपी पिछले रिकॉर्ड को तोड़ना चाहती है इसीलिए अब बीजेपी ने अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है।

योगी

मोदी और शाह ने अपने विश्वस्तों को मैदान में उतारा

उत्तर प्रदेश के पूर्व संगठन मंत्री और वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल सात महीने तक यूपी से दूर रहने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने बैठक की कमान संभाली। सूत्रों की माने तो बीजेपी उसी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है जो उसे आलाकमान ने पकड़ाया है। इस बैठक में लोकसभा प्रवास योजना को लेकर मंथन हुआ था जिसके तहत यूपी में हारी हुई 14 लोकसभा सीटों पर मंथन हुआ था।

बीजेपी

रणनीति के हिसाब से बीजेपी नेताओं के लग रहे कार्यक्रम

बीजेपी आने वाले दिनों में 14 लोकसभा सीटों पर गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा की रैलियां करने की भाजपा की योजना के बीच उनका यह बयान काफी अहम है। उक्त निर्वाचन क्षेत्रों पर समन्वय के लिए भाजपा ने पहले ही कई केंद्रीय मंत्रियों को तैनात किया है। नड्डा, जो पहले ही गाजीपुर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर चुके हैं, उनके अगले कुछ दिनों में सहारनपुर और अमरोहा का दौरा करने की उम्मीद है। इसके बाद शाह मुख्य रूप से बसपा के कब्जे वाले कुछ निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+