बीजेपी सांसद की फेसबुक पोस्ट से गरमाई सियासत, ब्रह्माणों के लिए कह दी बड़ी बात

Recommended Video

    BJP MP Vinod Sonkar के Anti Brahmins Facebook Post पर मचा बवाल | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। यूपी के कौशांबी से बीजेपी के सांसद विनोद सोनकर की एक फेसबुक पोस्ट ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। बहुजन समाज व ब्राह्मणों को लेकर किए गए इस पोस्ट ने अब सियासी रुख अख्तियार कर लिया है। इस पोस्ट को ब्राम्हण विरोधी बताया जा रहा है, जिससे न सिर्फ कौशांबी के बल्कि आसपास के जिलों से भी विनोद सोनकर को फॉलो करने वाले ब्राम्हण नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

    20 मार्च को किया पोस्ट

    20 मार्च को किया पोस्ट

    दरअसल, 20 मार्च को विनोद सोनकर ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि "आज के दिन डॉ भीमराव अम्बेडकर जी ने भारत के मूलनिवासी बहुजन समाज को सार्वजनिक स्थान से पानी पीने का हक दिलाने के लिए मनुवादी ब्राह्मणों के खिलाफ चवदार तालाब आन्दोलन किया था और समानता के हक की हमारे अधिकार की लड़ाई लड़ी थी।" इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सांसद ने जहां एक नई बहस को जन्म दे दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही सांसद की इस पोस्ट को नेताओं ने समाज के खिलाफ बताते हुए अपने गुस्से का इजहार किया है।

    खड़ा हुआ विवाद

    खड़ा हुआ विवाद

    हमेशा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले विनोद सोनकर की पोस्ट हमेशा से ही चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनकी यही सक्रियता अब उनको भारी पड़ रही है। दरअसल इस पोस्ट में सांसद विनोद सोनकर ने बहुजन समाज को जहां भारत का मूल निवासी बताया है वही मनुवादियों के रूप में ब्राह्मणों को अपरोक्ष रूप से बाहरी कहां है।

    बीजेपी सांसद कर रहे है समाज को बाटने का काम

    बीजेपी सांसद कर रहे है समाज को बाटने का काम

    भाजपा सांसद की पोस्ट को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जंग छिड़ चुकी है। लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे है। लोगों का कहना है कि फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव में ब्राह्मणों की उपेक्षा से हार का जो दृश्य सामने आया है शायद उससे भाजपा ने अभी सबक नहीं लिया है। इसलिए उनके जिम्मेदार नेता इस तरह के पोस्ट कर समाज को बाटने का काम कर रहे है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+