वरुण गांधी का जनता से सवाल, क्या राहुल गांधी भी आपसे ऐसे मिलते हैं?
राहुल पर सीधे निशाना साधते हुए वरूण गांधी ने कहा कि आपसे हमारी मुलाकात आराम से हो गयी लेकिन आपके एक रिश्तेदार हैं, अमेठी सांसद हैं उनसे आप आराम से नही मिल पाते हैं।
सुल्तानपुर। बीजेपी नेता एवं सांसद वरुण गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचे हैं लेकिन इस बार उनका काफिला अमेठी से होकर गुजरा जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत वरुण गांधी भी काफी आक्रमक नजर आए। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष व अमेठी सांसद राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि हम अभी अमेठी के रास्ते सुल्तानपुर आ रहे थे रास्ते मे हमारा इतना स्वागत देख हमें खुशी हुई। इसके बाद उन्होंने राहुल पर सीधे निशाना साधा और कहा कि आपसे हमारी मुलाकात आराम से हो गयी लेकिन आपके एक रिश्तेदार हैं, अमेठी सांसद हैं उनसे आप आराम से नही मिल पाते हैं।

मेरी ताकत नीचे बैठे हुए लोगों की है
दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे सांसद वरुण गांधी ने दूबेपुर ब्लाक में दर्जन भर मीटिंग अटेंड करेंगे। इस बीच यहां दूबेपुर ब्लाक के एक ग्राम सभा में लोगों को सम्बोधित करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि जब मैं चुनाव लड़ने आया था तो लोगों ने मुझसे कहा था कि भाई हम आपको वोट देंगे तो आप उसके बाद शल दिखाने आएंगे, मैंने कहा था कि ये तो समय बतायेगा। लेकिन मेरी ताकत मंच के लोगों की नहीं है मेरी ताकत नीचे बैठे हुए लोगो की है, वो चाहे जिस बिरादरी और जाति-धर्म के हों।

राजनैतिक लोगों पर नहीं, गरीब पर है भरोसा
सांसद वरुण गांधी ने खुले मंच से कह डाला कि मेरा भरोसा राजनैतिक लोगों पर नहीं है और ना कभी रहा है, मेरा भरोसा गरीब लोगों पर है। वरुण गांधी ने कहा कि मेरी माँ ने अब तक कुल 8 चुनाव लड़ा है जिनमे से 4 चुनाव निर्दलीय लड़ा है। मैं जब पहली बार पीलीभीत से चुनाव लड़ने जा रहा था तो मैंने अपनी माँ से कहा कि आप मुझे कुछ बताओ। तो मेरी माँ ने कहा गरीब लोगों के पास जाओं उनकी समस्या उनके आंसुओं को पोछो, गरीबो के सामने झुको उनके आंसुओं की कीमत जानो।

जनता के सहयोग के बिना कुछ नहीं है जनप्रतिनिधि
वहीं मीडिया से बात करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि हम लोग चाहते है कि ताकत का विकेन्द्रीकरण हो। हम लोगों तक जाएं और बताएं की हम चाहे सांसद हो विधायक हो या ग्राम प्रधान हो हम जनता के लोगों के सहयोग के बिना कुछ नहीं है। हर कोई हमसे मिलने दिल्ली नहीं आ सकता, सुल्तानपुर शहर नहीं आ सकता इसलिए हम उनसे मिलने उनके पास आएं है। सांसद के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी के जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि करीब दर्जन भर सभाओं को सम्बोधित कर सांसद शहर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इस बीच वो पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। शुक्रवार सुबह सड़क मार्ग से लखनऊ एयरपोर्ट के लिए निकल जाएँगे।
-
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?












Click it and Unblock the Notifications