भाजपा सांसद बाबूलाल बोले, रामशंकर कठेरिया का नौकर है आगरा का डीएम

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद आमने-सामने आ गए हैं। एससी आयोग के चेयरमैन व सांसद प्रो रामशंकर कठेरिया और सांसद बाबूलाल चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी है। फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल ने डीएम आगरा पर भी गंभीर आरोप लगाए है। सांसद बाबूलाल का कहना है कि आगरा का जिलाअधिकारी शासन का डीएम नहीं बल्कि रामशंकर कठेरिया का एजेंट बनकर काम कर रहा है। आगरा का डीएम, महापौर नवीन जैन और सांसद प्रोफेसर रामशंकर कठेरिया तीनों मिलकर भाजपा में दरार पैदा कर रहे हैं।

BJP MP said Agra DM is servant of Ramshankar Katheria

चौधरी बाबूलाल ने अपने क्षेत्र में सांसद रामशंकर कठेरिया के सिविल टर्मिनल भूमि पूजन को लेकर यह सवाल खड़े किए हैं। सांसद चौधरी बाबूलाल ने यह भी आरोप लगाए है कि रामशंकर कठेरिया डीएम से मिलकर ईमानदार अफसरों को साइडलाइन कर रहे हैं और भ्रष्ट अधिकारियों को तैनाती दे रहे है।

इतना ही नहीं जहां केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए एससी एसटी एक्ट पर नए आदेश पर पुनर्विचार करने का मन बना रही है तो सांसद बाबूलाल ने पार्टी गाइड लाइन से ऊपर उठकर सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट का समर्थन किया है। सांसद बाबूलाल का कहना था कि लोगों ने हरिजन एक्ट को धंधा बना रखा है।

सांसद चौधरी बाबूलाल ने कहा कि आगरा का डीएम शासन का प्रतिनिधि नहीं है वह रामशंकर कठेरिया के नौकर की हैसियत से काम कर रहा है। आगरा सदर में तैनात एसडीएम श्यामलता आनंद जनता को लूटने का काम कर रही है, उसका पति भी भ्रष्ट है। जो अधिकारी ईमानदार हैं उनको साइड कर दिया जाता है और जो भ्रष्ट हैं उनको कुर्सी पर बैठा दिया जाता है। डीएम आगरा और रामशंकर कठेरिया मिलकर के बीजेपी में दरार पैदा कर रहे हैं और बीजेपी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं। आज प्रशासन ज्यादातर उसी का गुलाम है हमने इसकी उचित जगह शिकायत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+