सीओ श्रेष्ठा ठाकुर के बारे में बोलते हुए मर्यादा भूले भाजपा सांसद!
मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर के तबादले पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी मर्यादा भूल गए।
हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए भाजपा सांसद अपनी मर्यादा को ही भूल गए। बुलंदशहर के सयाना सर्किल की इंचार्ज रहीं श्रेष्ठा ठाकुर के बारे में कहा कि उस महिला का व्यवहार सही नहीं था। भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल पार्टी कार्यकर्ता का समर्थन करते नजर आए।

डीएसपी श्रेष्ठा का भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद
बुलंदशहर के सयाना सर्किल की इंचार्ज रहीं श्रेष्ठा ठाकुर का भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विवाद के बाद बहराइच ट्रांसफर कर दिया गया। ट्रैफिक रूल्स तोड़ने के मसले पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर की गरमागरमी का वीडियो वायरल हुआ था।
सुनिए भाजपा सांसद ने क्या-क्या कहा?
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सासंद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा, 'उस महिला का व्यवहार उचित नहीं था। भाजपा कार्यकर्ता ने कोई बदतमीजी नहीं है और वो बिल्कुल अग्रेसिव हो रही थी कि मैं ये करूंगी, मैं वो करूंगी।' सांसद ने और क्या कहा, वीडियो में सुनिए।

ट्रांसफर के बाद श्रेष्ठा ठाकुर ने ये कहा
ट्रांसफर होने के बाद श्रेष्ठा ठाकुर ने फेसबुक पर व्यंग्यात्मक तरीके से खुशी जाहिर करते हुए कहा था कि वह इसे अपने अच्छे कामों के इनाम के तौर पर स्वीकार करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications