VIDEO: कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!

मोदी मेले में केंद्र सरकार की उज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया जैसे कई स्टॉल लगाए गए।

कानपुर। केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए मोदी मेला का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में किन-किन योजनाओं की सौगात जनता को दी इसको इस मेले के माध्यम से दिखाया गया है। तीन दिनों तक चलने वाले मोदी मेले का उद्घाटन सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने किया।

कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!
कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!

केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार और प्रसार की प्रक्रिया जनता को समझाने के लिए पूरे देश में मोदी मेले की शुरुआत की गई है। मोदी सरकार के तीन सालों का रिपोर्ट कार्ड इस मेले में देखा जा सकता है। मोदी मेले में केंद्र सरकार की उज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया जैसे कई स्टॉल लगाए गए।

कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!
कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!
कानपुर में बीजेपी ने लगाया 'मोदी मेला', उपलब्धियों की मार्केटिंग!

मेले का उद्घाटन करने पहुंचे कानपुर सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार जनहित में अनेकों योजनाएं चला रही है। जनता को उसका लाभ कैसे मिले, इस मेले के जरिए कोशिश की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में उठाए गए कदम बेमिसाल है। डॉ. जोशी ने कहा कि अब कोई भी राजनीतिक पार्टी चंदे के नाम पर दो हजार रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेगी। देश के संपन्न लोगों ने प्रधानमंत्री की अपील पर अपनी सब्सिडी छोड़ दी, जिससे लाखों गरीब लोगों को गैस कनेक्शन दिए जा सके।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+