केंद्र ने साथ नहीं दिया तो 2027 में यूपी में नहीं बनेगी सरकार, BJP विधायक रमेशचंद्र मिश्रा का Video Viral

BJP MLA Rameshchandra Mishra: भारतीय जनता पार्टी के विधायक रमेश चंद्र मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक अपनी ही सरकार पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

उनका कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो 2027 में यूपी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार नहीं बन पाएगी। उन्होंने इसके पीछे तर्क भी दिया है। उनका कहना है कि जब तक केंद्र इस मामले में हस्तक्षेप नहीं करेगा, तब तक सरकार नहीं बनेगी।

bjp-mla-video-viral-government-will-not-be-formed-in-up-in-2027

उन्होंने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा नहीं रहा। यही कारण है कि जौनपुर की बदलापुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा था।

अधिकारी हो गए हैं मनबढ़
उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी मनबढ़ हो गए हैं और जनता की शिकायतें नहीं सुन रहे हैं। इतना ही नहीं वे जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं कर रहे हैं और मनमानी पर उतर आए हैं, यही वजह है कि आम जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा देखा जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को हस्तक्षेप कर उत्तर प्रदेश में बड़ा फैसला लेना होगा। तभी कुछ होगा और उत्तर प्रदेश में दोबारा सरकार बनेगी। वरना मौजूदा माहौल से तो ऐसा लग रहा है कि 2027 में भी सरकार नहीं बनेगी।

सपा ने फैलाया पीडीए का भ्रम
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दौरान पीडीए को लेकर जो भ्रम फैलाया था, उसे दूर करना होगा। हमें इसका समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को मंत्रियों के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए।

पूर्व कैबिनट मंत्री भी उठाए सवाल
यह भी बता दें कि इनसे पहले भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह द्वारा भी शुक्रवार को ऐसा ही बयान दिया गया था। मोती सिंह ने भी कहा था कि 42 साल के राजनीतिक जीवन में मैनें ऐसे भ्रष्टाचार की कल्पना नही की थी।

उन्होंने यह भी कहा कि आज सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार थानों और तहसीलों में हो रहा है। कोई कहीं रोक रहा है तो कोई कहीं। कहीं बाइक रोककर चालान काटा जा रहा है, तो कहीं एक अतिरिक्त बल्ब जलाने पर केस दर्ज किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+