भाजपा विधायक ने सरेआम दरोगा को धमकाया, वायरल वीडियो देखिए

यूपी में भाजपा के सत्ता में आते ही पार्टी विधायक सत्ता की हनक का जगह-जगह प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। रायबरेली इलाके के विधायक का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है।

रायबरेली। सरकार बदली, सत्ता बदली पर नहीं पर नहीं बदली तो नेताओ की गुंडई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद ही सीएम योगी ने नेताओ को सख्त नसीहत दी कि वो अपनी कार्यशैली में बदलाव लायें पर रायबरेली जिले के सलोन विधानसभा से बीजेपी विधायक दलबहादुर कोरी पर शायद इसका असर नहीं हुआ।

भाजपा विधायक ने सरेआम दरोगा को धमकाया, वायरल वीडियो देखिए

दरोगा वीरेंद्र यादव को विधायक की धमकी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में विधायक जी दरोगा को धमकी दे रहे हैं कि सुधर जाओ नहीं तो तुम्हारा ऐसा चालान कटेगा तुम्हे पता नहीं चल पायेगा।

सलोन कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित स्टेट बैंक के पास कोतवाली के दरोगा वीरेंद्र यादव वाहनों की चेकिंग लगाए हुए थे तभी बीजेपी विधायक दलबहादुर कोरी के संपर्क का एक शख्स चेकिंग में बिना कागजात के पकड़ा गया।

जैसे ही विधायक जी को यह पता चला तो वो घटनास्थल पर पहुंचे और दरोगा वीरेंद्र यादव को जमकर फटकार लगाई जिसका किसी ने वीडियो बना लिया। आप भी देखिये विधायक जी सत्ता के मद में कितना चूर हो गए, वीडियो --

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+