बीजेपी विधायक ने DIOS के साथ की मारपीट, बाद में मांगी हाथ जोड़कर माफी
बलिया। अपने बयानों के कारण हमेश विवादों में रहने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर चर्चाओं में। सुरेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शनिवार की शाम को डीएम ऑफिस में आयोजित एक बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के साथ हाथापाई की। अफरा-तफरी और हंगामे के बीच किसी तरह डीएम ने डीआईओएस को सभागार से बाहर निकाला। हालांकि बाद में बीजेपी विधायक ने डीआईओएस से हाथ जोड़कर माफी भी मांगा।

दरअसल, बीजेपी सांसद ने एक मीटिंग जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में बुलाई थी, जिसमें जिले के आला अधिकारियों के साथ ही बीजेपी विधायक और बीजेपी के पदाधिकारी भी मौजूद थे। तभी बीजेपी जिलाध्यक्ष विनोद शंकर डूबे ने डीआईओएस नरेन्द्र देव पांडे पर ज़ुबानी हमला बोल दिया और देखते ही देखते बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। बैठक में मौजूद अधिकारी भी अवाक रह गए।

जिले के आलाअधिकारियों के सामने भाजपा नेताओं द्वारा अधिकारी की पिटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ऐसे में जिलाधिकारी भवानी सिंह खगरौत का कहना है कि कई राजनीतिक लोग अपने फायदे के लिए अधिकारी पर गलत दबाव बना रहे है जो गलत है। इस प्रकरण में भी जांच कर पूरी रिपोर्ट से शासन को अवगत कराया जाएगा। हालांकि भाजपा नेताओं के इस हाईबोल्टेज ड्रामे में ट्विस्ट तब आया जब बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने बाद में डीआईओएस से हाथ जोड़कर माफी मांगी।
ये भी पढ़ें: आगरा: सांड को बचाने में ट्रक के पीछे घुसी एंबुलेंस, चार की मौत












Click it and Unblock the Notifications