Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संगीत सोम बोले- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अगर सपा 22 सीटें भी जीत गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

संगीता सोम बोले- यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अगर सपा 22 सीटें भी जीत गई तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा

मेरठ, 21 जून। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर यूपी में पक्ष-विपक्ष में वार शुरू हो चुका है। सोमवार को भाजपा के सरधना सीट से विधायक संगीत सोम ने सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर जमकर प्रहार किया। भाजपा को सत्‍ता से उखाड़ बाहर फेंकने का सपना देख रही सपा पर हमला बोलते संगीत सोम ने कहा समाजवादी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में अगर 22 सीटें भी जीत गई तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

pic

सरधना विधायक संगीत सोम रविवार को ये बात मुजफ्फरनगर सांसद संजीव बालियान के साथ एक शिलान्यास कार्यक्रम में कही। नेता ने कहा "आरी से कटवाने की बात कर रहे हो, आप की औकात नहीं है। आप अभी ट्विटर पर ही ट्वीट कर रहे हो"।

संगीत सोम ने यूपी पूर्व सीएम अलिलेश यादव को लेकर कहा आप तो पिछले पांच साल में कभी लखनऊ से निकले नहीं हो। वहीं भाजपा के नेता और मंत्री विधायक कोरोना की चपेट में आकर अपनी जान गवां दिए है लेकिन महामारी के डर से सपा कार्यकर्ता कहीं बाहर नहीं निकला। विधायक संगीत सोम ने ये तक कह डाला कि आने वाले 25 सालों तक यूपी में आने का सपना भी मत देखो 25 सालों के लिए सो जाओ। यूपी की जनता अगले 25 सालों तक सपा को नही देखना चाहती,सपा ने जो 5 साल के कार्यकाल में काम किया हैं, जनता को सब पता है। विधायक ने पूर्व यूपी सीएम अखिलेश यादव पर ये भी आरोप लगाया कि उन्‍होंने मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर विवादित बयान दिया। उन्‍होंने ही हिंदु और मुसलमान दोनों को कटवाया और मुझे और सांसद संजीव बालियान को जेल भेजने की तैयारी की थी।

बता दे सपा 2022 के यूपी विधासभा चुनाव में 300 सीटे जीतने का दावा कर रही है। इसके लिए अखिलेश यादव ने छोटे दलों के साथ महागठबंधन करके चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। यहां तक कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ये तक कह दिया है कि अगर भाजपा के विधायक टूट कर हमारे साथ आते हैं तो उनका भी स्‍वागत है। मालूम हो कि सपा के आधा दर्जन नेता पहले ही अखिलेश यादव से मिल चुके हैं और माना जा रहा है कि सपा के साथ मिलकर आलग पार्टी बनाकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं बसपा सुप्रीमों सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर उनकी पार्टी को तोड़ने का आरोप लगा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+