विवेक तिवारी मर्डर केस: BJP विधायक ने सीएम योगी से की DM-SSP के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लिखी चिट्ठी
विवेक तिवारी मर्डर केस: BJP विधायक की DM-SSP के खिलाफ कार्रवाई की मांग
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस की गोली से एप्पल के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी की मौत के बाद योगी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है। वहीं विवेक तिवारी की हत्या के मामले में सत्ताधारी भाजपा के कुछ विधायकों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लखनऊ के ज़िलाधिकारी के साथ-साथ एसएसपी को हटाने की मांग की है।

हरदोई की भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। भाजपा विधायक ने पत्र में लिखा है कि, 28 सितंबर की रात को लखनऊ में जो घटना घटी उसने उत्तर प्रदेश पुलिस एवं प्रशासन की छवि को धूमिल करने का काम किया है। इस घटना में लखनऊ के स्थानीय प्रशासन कार्यशैली घोर निंदनीय है।

भाजपा विधायक ने पत्र में लिखा है कि, पुलिस प्रशासन द्वारा मीडिया में अभियुक्त को गिरफ्तार बताया गया, लेकिन अभियुक्त एफआईआर करने पहुंच गया और वहां पर मीडिया के सामने न केवल उपस्थित हुआ बल्कि बयान भी दिया। वहीं, जिलाधिकारी लखनऊ ने तो परिवार के अनुसार धमकाया जो कि बेहद शर्मनाक है इन सब घटनाक्रम से स्थानीय प्रशासन का व्यवहार पक्षपातपूर्ण प्रतीत होता है। पत्र में लखनऊ के जिलाधिकारी और एसएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है












Click it and Unblock the Notifications