'वित्त मंत्री हटाओ, देश बचाओ' की पोस्ट पर भड़के बीजेपी विधायक, कही ये बात
आगरा। यूपी के आगरा में उत्तरी विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग फिर एक बार सुर्खियों में आ गए हैं। दरसअल महंत हरिहर पूरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली जिसमें विधायक और वित्त मंत्री का फोटो लगाकर लिखा गया था कि 'वित्त मंत्री को हटाओ, देश बचाओ'। इस पोस्ट पर विधायक ने आपत्ति जताई है। जबकि विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने खुद मार्च 2016 को 'वित्त मंत्री हटाओ, देश बचाओ' कहा था। विधायक ने उस समय कहा था कि ऐसे वित्त मंत्री गलियों से आते हैं और गलियों में चले जाते हैं।

इसके बाद विधायक जगण प्रसाद गर्ग ने आगरा एसएसपी को अपने लेटर पेड पर लिखा कि हरिहर पूरी ने वित्त मंत्री के लिए गलत लिखा है इसमें जांच करवाकर मुकद्दमा दर्ज करें,इस तहरीर के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा तेज हो गई। क्योंकि विधायक किसी न किसी मामले में सुर्खियों में बने रहते हैं। फिलहाल जगन का कहना है कि में महंत हरिहर पूरी को जेल भिजवा कर ही दम लूंगा।

जब इस पूरे मामले पर मठ प्रशाशक हरिहर पूरी से बात की गई तो उनका कहना है को विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने कुछ समय पहले मंदिर के ताले तोड़े थे जिसमे मंदिर की तरफ से डकैती का मुकद्दमा दर्ज कराया था जो हाल में ही 26 अक्टूबर को इलाहाबाद फास्ट ट्रेक कोर्ट में सुनवाई होगी। यही बात हरिहर पूरी ने सोशल मीडिया पर डाल दी इसी को लेकर विधायक छटपटा रहे हैं जिसके कारण उन्होंने ये तहरीर दी है।












Click it and Unblock the Notifications