स्मृति ईरानी से ठने बीजेपी विधायक ने ठोक दिया है फिर नया दावा

एमएलए मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यमंत्री सुरेश पासी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए इशारों में साफ कह दिया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो ऐसा भी कर सकते हैं!

अमेठी। करीब 24 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जिले की तिलोई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी एमएलए मयंकेश्वर शरण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है, मैंने अपनी सारी समस्याओं के बारे में उनको अवगत करा दिया है और साफ तौर पर कहा कि मैं सिर्फ वेतन लेने के लिए विधायक नहीं बना हूं, अगर जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाऊंगा तो मुझे विधायक रहने का कोई हक नहीं है। आपको बता दें कि एमएलए मयंकेश्वर शरण सिंह, राज्यमंत्री सुरेश पासी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए इशारों में साफ कह दिया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई तो वो जनता के बीच जाएंगे। यही नहीं उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं निकला तो वो तिलोई विधानसभा में एक बड़ी रैली करेंगे।

BJP MLA in Amethi challenge to Smriti Irani and Suresh Pasi again

एक सप्ताह का अल्टिमेटम, समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे रैली

उन्होंने कहा अगर बातें नहीं सुनी गई तो जनता के पास जाना ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने ये भी कहा कि मैं दबाव की राजनीति करने नहीं आया हूं और मैं मर जाऊंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। एमएलए ने कहा कि कुछ छिपा नहीं है, सारी चीजें साफ हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन एक बात कहना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी को 2019 में भी चुनाव लड़ना है, यदि जनता नाराज रहेगी तो कैसे चलेगा?

BJP MLA in Amethi challenge to Smriti Irani and Suresh Pasi again

इससे पहले मयंकेश्वर सिंह ने अपनी ही पार्टी से नाराज होकर इस्तीफे की धमकी दी थी। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक मयंकेश्वर सिंह इन दिनों अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और अफसरों से खासे नाराज चल रहे हैं। इसी को लेकर मयंकेश्वर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे थे। गौरतलब है कि अमेठी जिले के तिलोई क्षेत्र के भाजपा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। चर्चा है कि उन्हें शिकायत अपने ही जिले के राज्यमंत्री सुरेश पासी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से है। दोनों मंत्रियों के आगे प्रशासन उनकी नहीं सुन रहा है, जिसकी वजह से वो अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+