योगी के विधायक ने खून देकर बचाई जान, एक कॉल पर दौड़े अस्पताल

महिला के पास विधायक का फोन नंबर था। उन्होंने जब विधायक को फोन कर बेटे के लिए खून का इंतजाम करने की गुहार लगाई तो वो खुद चले आए।

हरदोई। वैसे तो चुनाव के वक्त नेताओं का जनता के बीच जाकर हाथ जोड़ना और चुनाव के बाद इलाके की जनता को भूल जाना आम बात है लेकिन हरदोई में एक भाजपा विधायक ने इंसानियत की नजीर पेश की है।

योगी के विधायक ने खून देकर बचाई जान, एक कॉल पर दौड़े अस्पताल

विधायक ने एक फोन कॉल पर जिला अस्पताल पहुंच कर अस्पताल में भर्ती एनीमिया के मरीज लड़के को ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचाई। ब्लड डोनेटर न होने और ब्लड न मिलने की वजह से भर्ती लड़के की माँ ने विधायक को फोन किया था। पीड़ित परिवार न ही विधायक का कार्यकर्ता है और न ही विधायक को जानता है। बस सिर्फ चुनाव के वक्त विधायक गाँव मे अपना फोन नंबर देकर आये थे। बेटे की जान बचाने वाले विधायक की सहृदयता देखकर अब महिला, विधायक को जी भरकर दुआएं दे रही है।

हरदोई जिले के जिला अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे लड़को बचाने के लिए विधानसभा सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने रक्तदान किया। दरअसल भाजपा विधायक अपने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ागांव अर्जुनपुर वोट मांगने गए थे और वही गांव में अपना फोन नंबर लोगों को दे आये थे। बड़ा गाँव की रहने वाली किरण अग्निहोत्री का लड़का राहुल अग्निहोत्री बीमार हुआ तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़का एनीमिया का शिकार है। चिकित्सकों ने उसे ब्लड चढ़ाने के लिए कहा था लेकिन कोई डोनेटर नहीं मिल रहा था और न ही ब्लड की कोई व्यवस्था हो पा रही थी। ऐसे में किरण को क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू की याद आयी कि शायद वे ही कुछ मदद कर दें। उन्होंने जब विधायक को अपनी बात बतायी तो वे उनकी उम्मीदों पर खरे ही नही उतरे बल्कि विधायक सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट कर अस्पताल में भर्ती लड़के की जान बचाई। बेटे के लिए बिधायक के ब्लड डोनेट करने पर किरण अग्निहोत्री विधायक को दुआएं दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+