यूपी के बीजेपी विधायक ने मायावती पर की विवादित टिप्पणी, इस जानवर से की तुलना
बलिया। अपने गैर मर्यादित बयानों की वजह से चर्चाओं में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर से पद की गरिमा खोते हुए एक विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने यह बयान बसपा प्रमुख मायावती पर दिया है। उन्होंने मायावती की तुलना भैंस से कर दी। उन्होंने बलिया में पत्रकारों से बात करते हुए ये बात कही।

अपने बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले बैरिया विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने मायावती पर चुभने वाली टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हमने तो मायवती को भी अच्छा बनाने की कोशिश की, लेकिन भैस जहां जानी थी वहीं चली गई। उन्होंने महबूबा मुफ्ती पर भी तीखे हमले किए। सुरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे नेताओं की राष्ट्र भक्ति पर अगर कोई संदेह करता है तो वह राष्ट्रद्रोही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता अपना पूरा जीवन भारतीयता के लिए लगा रहे हैं। उनके ऊपर कोई संदेह करता है तो वह ओछी मानसिकता का व्यक्ति है।
महबूबा मुफ्ती पर बोलते हुए कहा कि बड़े मन के आदमी गंदे को भी अच्छा बनाने का प्रयास करते है। खराब को भी अच्छा बनाने का प्रयास करते है। उन्होंने कहा कि हो सकता है उनका खराब चिंतन हो, लेकिन मेरा प्रयास था कि महबूबा मुफ्ती को अपने साथ लेकर चले। बीजेपी विधायक यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि हमने तो मायावती को भी अच्छा बनाने की कोशिश किए, लेकिन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि भैस जहां जानी थी वहां चली गई। उनके इस बयान के बाद विवाद होना तय है।












Click it and Unblock the Notifications