VIDEO: सपा सांसद पर किया कमेंट तो बीजेपी नेता ने ही अपनी पार्टी के विधायक पर कराई फायरिंग
कल शाम विधायक ने फेसबुक पर अक्षय यादव की रैली पर एक कमेंट किया, जिसमें उनके काम की आलोचना की थी। इसके बाद देर रात उनके निवास पर हमला कर दिया गया।
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में बीजेपी नगर विधायक मनीष अशिजा पर बीती रात हमला किया गया। उनके घर के शीशे भी तोड़े गए और फायरिंग की गईl घटना के बाद उनके आवास पर भीड़ इकट्ठी हुई, विधायक द्वारा पुलिस को अज्ञात हमलवारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। भाजपा विधायक का कहना है कि मेरे परिवार या मुझे जान से मारने की थी कोशिश की गई। इससे पहले भी नगर विधायक और नगर आयुक्त का मामला तूल पकड़े हुए था। मंगलवार सपा द्वारा नगर विधायक के खिलाफ नेताओं ने भारी संख्या में जमा होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला था। फिलहाल मामले पर जांच जारी है।

मामला फिरोजाबाद थाना क्षेत्र का है जहां आर्य नगर में बीजेपी नगर विधायक मनीष अशिजा का निवास है। कल देर रात करीब 12 बजे उनके घर पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की। गौरतलब है कि नगर आयुक्त कमलेश कुमार और विधायक मनीष अशिजा के बीच काफी दिनों से तनातनी बनी हुई है।

नगर आयुक्त ने विधायक के ऊपर अनैतिक काम का दवाब बनाने और उन्हें जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था। इस मामले में कल सपा सांसद अक्षय यादव ने नेतृत्व में सपा कर्मियों ने भाजपा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कल शाम विधायक ने फेसबुक पर अक्षय यादव की इस रैली पर एक कमेंट किया, जिसमें उनके काम की आलोचना की थी। इसके बाद देर रात उनके निवास पर हमला कर दिया गया। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं पर अपनी जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications