भाजपा विधायक अरविंद गिरी का निधन, लखनऊ जाते समय गाड़ी में आया हार्ट अटैक

भारतीय जनता पार्टी के नेता और लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरी का निधन हो गया है।

लखनऊ, 6 सितंबर: उत्तर प्रदेश से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता और लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से विधायक अरविंद गिरी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अरविंद गिरी इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे, तभी रास्ते में गाड़ी में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। अरविंद गिरी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अरविंद गिरी के निधन पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया है।

Recommended Video

    BJP MLA Arvind Giri Death: Heart Attack से निधन, 5 बार चुने गए थे MLA | वनइंडिया हिंदी | *News
    arvind giri

    अरविंद गिरी के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविन्द गिरि का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!'

    पांच बार विधायक चुने गए थे अरविंद गिरी
    आपको बता दें कि अरविंद गिरी लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा सीट से पांच बार विधायक के तौर पर चुने गए थे। इससे पहले अरविंद गिरी कई बार नगर पालिका चेयरमैन भी रहे। 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव भी लड़ा, जिसमें अरविंद गिरी दूसरे स्थान पर रहे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+