‘पेशाब कर दी, न्यूड वीडियो बनाया’— कौन हैं BJP विधायक अंकुर राज तिवारी? जिनपर किडनैपिंग और बर्बर पिटाई का आरोप

BJP MLA Ankur Raj Tiwari: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय राजनीति से लेकर कानून-व्यवस्था तक कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक युवक ने भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी और उनके करीबी सहयोगियों पर जमीन विवाद के चलते अपहरण, बेरहमी से मारपीट और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित का दावा है कि उसे निर्वस्त्र कर वीडियो बनाया गया और उसके ऊपर पेशाब तक की गई। मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और विधायक अंकुर राज तिवारी कौन है।

BJP MLA Ankur Raj Tiwari

क्या है पूरा आरोप? पीड़ित युवक चंद्रशेखर ने क्या कहा?

पीड़ित युवक चंद्रशेखर, जो देवरिया गंगा गांव का रहने वाला है, का कहना है कि 20 जनवरी की रात वह एक दोस्त के यहां दावत से लौट रहा था। इसी दौरान दो काली स्कॉर्पियो गाड़ियों ने उसकी गाड़ी को ओवरटेक कर टक्कर मारी। इसके बाद उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर उठा लिया गया। आरोप है कि उसे गोरखपुर के सहजनवा इलाके में स्थित एक ईंट-भट्ठे पर ले जाया गया, जहां कई लोगों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।

चंद्रशेखर का आरोप है कि पिटाई के दौरान वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसे नग्न कर उसका वीडियो बनाया गया और उसके मुंह पर पेशाब की गई। हालत बिगड़ने पर उसे मरा समझकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया।

🟡 विधायक अंकुर राज तिवारी पर सीधे आरोप, वीडियो कॉल का दावा

पीड़ित का दावा है कि यह सब भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी के इशारे पर हुआ। उसने कहा कि विधायक वीडियो कॉल के जरिए पूरी घटना देख रहे थे और उन्होंने ही पेशाब करने का निर्देश दिया। पीड़ित के मुताबिक उसका विधायक से 2023 से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। लखनऊ के मोहनलालगंज में खरीदी गई जमीन ही इस रंजिश की जड़ बताई जा रही है।

🟡 परिवार का आरोप और महिलाओं का हंगामा

पीड़ित की मां ने भी विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी उनके बेटे को झूठे मामलों में जेल भिजवाया गया था और तभी से रंजिश चली आ रही है। बेटे की हालत देखकर गांव की सैकड़ों महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और घंटों तक एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया।

BJP MLA Ankur Raj Tiwari

🟡 पुलिस का क्या कहना है?

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने बताया कि जमीन विवाद से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक जनप्रतिनिधि का नाम लिया गया है। मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

🟡 विधायक अंकुर राज तिवारी की सफाई

भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी उनकी छवि खराब करने की साजिश कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष जांच करे और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई हो।

🟡 कौन हैं BJP विधायक अंकुर राज तिवारी (Who is MLA Ankur Raj Tiwari)

  • अंकुर राज तिवारी उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले की खलीलाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक हैं। उनका जन्म 23 सितंबर 1991 को संतकबीरनगर में हुआ। ये ब्राह्मण परिवार से आते हैं।
  • अंकुर राज तिवारी के पिता का नाम उदय राज तिवारी है। अंकुर राज तिवारी ग्रेजुएट हैं। 2011 में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ से इन्होंने BBA किया है।
  • अक्टूबर 2021 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली, यही से उनके सक्रिय राजनीति की शुरुआत हुई। अंकुर राज तिवारी 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय नारायण चौबे को 12,622 मतों से हराकर विधायक बने।
  • 2022 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक अंकुर राज तिवारी के पास 6 करोड़ रुपये की कुल चल और अचल संपत्ति है। इनके ऊपर एक करोड़ रुपये की देनदारियां हैं। इन्होंने हलफनामे में बताया है कि इनके ये पेश बिजनेस और खेती करते हैं।

🟡 अब आगे क्या?

यह मामला केवल एक आपराधिक आरोप तक सीमित नहीं है, बल्कि सत्ता, जमीन और कानून के रिश्तों पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है। पुलिस जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं। अगर आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह मामला प्रदेश की राजनीति में बड़ा भूचाल ला सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+