BJP मंत्री की अधिकारियों को धमकी, 'सुधर जाओ, मैं गब्बर सिंह का दादा हूं'

गाजीपुर। आज शाम योगी सरकार में सुहेलदेव भारतीय समाज कोटे के सहयोगी दल के मंत्री ओमप्रकाश राजभर अपने विधानसभा क्षेत्र जहूराबाद में अति पिछड़ा अति दलित सम्मेलन में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार में कार्यरत अधिकारियों पर फब्ती कसते हुए मंच से बोले कि पिछली सरकार में लूट की छूट मिली हुई थी लेकिन ये योगी सरकार है, यहां अब ये सब नहीं चलेगा।

BJP मंत्री की अधिकारियों को धमकी, 'सुधर जाओ, मैं गब्बर सिंह का दादा हूं'

मंत्री ओमप्रकाश ने मंच से शोले फिल्म का एक डायलॉग सुनाते हुए कहा, 'शोले में जेलर बोलता है कि हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं, जब हम नही सुधरे तो तुम क्या सुधरोगे? उसी तरह यहां के कुछ अधिकारी हैं कहते हैं कि हम सपा बसपा के जमाने के अधिकारी हैं। अरे ये योगी की सरकार है और उनके साथ पूर्वांचल का ओमप्रकाश राजभर भी है जो सबको सुधार देगा। में गब्बर सिंह का भी दादा हूं। मैं धरती पर किसी से नही डरता।'

वहीं BHU प्रकरण पर केबिनेट मंत्री ने सीधे VC को दोषी बताया और कार्रवाई के सवाल पर कहा कि उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। चूंकि केंद्र सरकार का मामला है इसलिए कार्रवाई वहीं से होनी है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि परिसर की घटना ये बताती है कि उन्होंने छात्राओं की गुहार अगर समय से सुनी होती तो आज जो परिस्तिथि बनी है वो नही होता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+