एंटी रोमियो के दौर में BJP मंत्री ने प्रेमी जोड़े को दी पनाह, घर पर कराई शादी

हरदोई। 5 दिन पूर्व घर से भागे प्रेमी युगल ने घर लौटने के बाद परिजनों के बीच विवाद होता देखा तो कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के घर शरण लेने पहुंच गए। वहां मंत्री के बड़े भाई राजेश पाठक जो कि कैबिनेट मंत्री के राजनीतिक सलाहकार भी हैं उनसे मदद की गुहार लगाई जिसके बाद राजेश पाठक ने परिजनों को समझाया और दोनों पक्षों को बुलाकर अपने ही घर में नगर काजी को बुलवाकर प्रेमी जोड़े का निकाह करवा दिया।

एंटी रोमियो के दौर में BJP मंत्री ने प्रेमी जोड़े को दी पनाह, घर पर कराई शादी

मामला कोतवाली मल्लावा के मोहल्ला गंगारामपुर का है जहां के निवासी मेराज का मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 5 दिन पूर्व में मेराज युवती को उसके घर से लेकर कहीं चला गया था परिजनों ने उसके खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। मामला पुलिस में पहुंचने के बाद मेराज देर शाम युवती के साथ घर लौट आया। मेराज ने युवती को उसके घर भेज दिया था लेकिन सुबह दोनों के परिजनों में विवाद होने लगा।

विवाद बढ़ता देख मेराज और वह युवती के परिजन मोहल्ला स्थित कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक की आवास पहुंचे और अपना पक्ष रखा बृजेश पाठक के भाई और भाजपा नेता राजेश पाठक ने दोनों पक्षों की बात सुनी उन्होंने युवक और युवती से उनकी राय जानी, दोनों की शादी के लिए हामी भरने पर राजेश पाठक ने परिजनों को समझाया, जिसके बाद नगर काजी अतीक़ुर्रहमान ने दोनों का निकाह पढ़वाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+