VIDEO: निकाय चुनाव प्रचार के आखिर दिन भाजपाइयों का हुड़दंग, ड्राइवर को पीटा

कानपुर। यूपी में निकाय चुनाव प्रचार के आखरी दिन नेताओं ने सड़क पर जमकर गदर काटा। सड़कों पर निकले जुलूस से कई किलीमीटर लंबा जाम लग गया। और तो और मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस भी जुलूस में फंस गयी। एम्बुलेंस का ड्राइवर लगातार हूटर बजाता रहा। चौराहे पर मौजूद सिपाहियों ने किसी तरह जाम खुलवाकर एम्बुलेंस को रवाना किया। जलूस निकालने की होड़ में बीजेपी नेताओं ने सिटी बस ड्राइवर की भी पिटाई कर दी।

BJP members ruckus on the road in Kanpur

नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार के आखिरी दिन सभी राजनैतिक पार्टिया अपना प्रचार जोर शोर से कर रहे है | मोटरसाइकिलों और चार पहिया वाहनों से निकलने वाले जलूस से आम जनता को काफी परेसानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नेता अपने में मस्त है।

BJP members ruckus on the road in Kanpur

कानपुर के जरीब चौकी से निकला बीजेपी पार्टी के जलूस में मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस फंस गयी। एम्बुलेंस का ड्राइवर लगातार हूटर बजाकर रास्ता मांगता रहा लेकिन बीजेपी नेता अपने प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी करते रहे।

BJP members ruckus on the road in Kanpur

चौराहे पर मौजूद सिपाहियों ने जब जाम में फसी एम्बुलेंस को देखा तब किसी तरह से जाम खुलवाया तब जाकर एम्बुलेंस को आगे जाने का रास्ता मिला। वहीं सड़कों पर गदर काट रहे बीजेपी नेताओं को सिटी बस का हॉर्न बजाकर रास्ता मांगना महंगा पड़ गया। बीजेपी के एक नेताजी को ड्राइवर का हार्न बजाना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने उसको थप्पड़ तक जड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+