भाजपा नेताओं ने रात में इंजीनियर के घर में घुसकर की तोड़फोड़, मारपीट

कन्नौज। यूपी में भाजपा नेताओं की दबंगई का मामला सामने आया है। भाजपा नेताओं ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के घर पर जाकर तोड़फोड़ की और उनसे व परिवार से मारपीट भी की। जिसके बाद पुलिस ने दोनों भाजपा नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

BJP leaders ruckus after entered in house of engineer in Kannauj

बिजली विभाग के अधिशासाी अभियंता शंकर लाल के घर पर देर रात कुछ दबंग भाजपा नेता राजीव अवस्थी, भाजयुमों और साथी ने हमला बोल दिया। जिसके बाद अधिकारियों की कॉलोनी में हड़कंप मच गया। दोनों नेताओं ने घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए मारपीट की। घर के सामने ही रह रहे अपर पुलिस अधीक्षक ने शोर सुनकर बाहर निकले तो देखा कि दो भाजपा नेता बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता से मारपीट पर आमादा हो गए।

BJP leaders ruckus after entered in house of engineer in Kannauj

अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली में सूचना करके मौके पर कोतवाली पुलिस को बुलवाया और दोनों भाजपा नेताओं को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता शंकरलाल अग्निहोत्री ने पुलिस परिवार सहित कोतवाली में आकर तहरीर दी है। पुलिस दोनों ही नेताओं को कोतवाली में हिरासत में लेकर मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+