यूपी विधानसभा चुनाव 2017: केशव प्रसाद मौर्य का विरोध जारी, टिकट न मिलने पर कार के आगे लेट गए नेता

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता खुलेखाम विरोध करने पर उतर आए हैं।

नई दिल्‍ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता खुलेखाम विरोध करने पर उतर आए हैं। गुरुवार को दो भाजपा नेता टिकट न मिलने के चलते विरोध करते हुए भाजपा के उत्‍तर प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की कार के आगे ही लेट गए। भाजपा नेता सुंदर लाल दीक्षित और राम बाबू द्विेदी की कार के आगे लेटकर विरोध करने की तस्‍वीरें सामने आई हैं।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 में टिकट बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता खुलेखाम विरोध करने पर उतर आए हैं।

विरोध कर रहे भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा की तरफ से जारी किए गए 371 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट में कई ऐसे नेताओं के नाम हैं जिनके जीतने की कोई संभावना नहीं है। साथ ही दूसरी पार्टियों को छोडकर आए नेताओं को टिकट देने से भी कार्यकर्ता नाराज हैं। इलाहाबाद, गोरखपुर, बस्‍ती, लखनऊ, मेरठ, सहारनुपर समेत कई अन्‍य जगहों पर भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और अन्‍य पदाधिकारियों के पुतले जलाए जा चुके हैं। टिकट न मिलने पर कुछ नाराज नेता तो यहां तक कह चुके हैं कि भाजपा को उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में अधिकतम 120 सीटें ही मिल पाएंगी।

पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के कार्यकर्ता इसलिए विरोध कर रहे हैं क्‍योंकि लंबें समय से जमीनी स्‍तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं की अनदेखी कर बसपा और समाजवादी पार्टी से आए नेताओं को टिकट दे दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+