Varun Gandhi के सपा में जाने की अटकलों के बीच बोले शिवपाल, 'BJP को सत्ता से बाहर करने वाले सभी का स्वागत'
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी में जाने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह यादव का बयान सामने आया हैं। शिवपाल ने कहा, 'भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले सभी लोगों का स्वागत हैं।'

Shivpal Singh Yadav: पिछले कुछ समय से पीलीभीत (Pilibhit) से भाजपा सांसद वरुण गांधी (Varun Gandhi) अपनी सरकार के खिलाफ बयानबाजी को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। पार्टी विरोधी बयानबाजी के चलते ही वरुण गांधी के कांग्रेस (Congress) में जाने की अटकलें लग रही थी, जिनपर राहुल गांधी के बयान के बाद विराम लग गया हैं। इस बीच वरुण गांधी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की तारीफ की हैं, जिसके बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जाने लगी है।
वरुण गांधी (Varun Gandhi) के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में जाने की अटकलों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री और सीनियर नेता शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) का बयान सामने आया हैं। दरअसल, शिवपाल सिंह यादव बुधवार (18 जनवरी) को बलिया पहुंचे। यहां मीडिया द्वारा शिवपाल यादव से वरुण गांधी को लेकर सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में शिवपाल सिंह यादव ने कहा, 'भ्रष्ट भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने वाले सभी लोगों का स्वागत हैं।'
वहीं, अपर्णा यादव के ऊपर पूछे गए सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा कि अपर्णा परिवार की बहू हैं, जिन्होंने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है। वह परिवार के सुख-दुख में हमेशा शरीक होती हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में बीजेपी को केवल सपा ही हरा सकती है। कहा कि सपा भगवान राम और कृष्ण के आदर्शों पर चलती है। इस दौरान शिवपाल ने भाजपा पर मुसलमानों को प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि उनका लक्ष्य फिलहाल 2024 में होने वाले आम चुनाव में बीजेपी को सत्ता से हटाने और 2027 में उत्तर प्रदेश के होने वाले विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।
Recommended Video

अखिलेश को मैंने मान लिया अपने नेता: शिवपाल
बलिया में मीडिया से बात करते हुए शिवापल सिंह यादव ने कहा कि मैंने अपने भतीजे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना नेता मान लिया है। यह पूछे जाने पर कि उन्हें अभी तक सपा में कोई पद नहीं मिला है तो उन्होंने कहा, 'मैं भी सपा का विधायक हूं। सपा मेरी पार्टी है और मैं पहले पार्टी में कई पदों पर रहा भी चुका हूं।'












Click it and Unblock the Notifications