मेरठ: भाजपा नेता ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी के सिर में मारी गोली, अस्पताल में मौत
बताया जा रहा है कि देर रात कुलदीप घर पर आए तो उनकी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी बहस में कुलदीप ने अपने लाइसेंसी हथियार से पत्नी पर गोली चला दी।
मेरठ। फिर एक बार लाइसेंसी पिस्टल ही नेता जी की मुसीबत का कारण बन गई है। मेरठ के मेडिकल थाना छेत्र के शास्त्रीनगर कॉलोनी में मामूली कहासुनी को लेकर भाजपा नेता कुलदीप तोमर ने लाइसेंसी हथियार से अपनी ही पत्नी को गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से में जाकर लगी। परिजनों ने घायल महिला को आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
आनन-फानन में घायल महिला को आनंद हॉस्पिटल के इमरजेंसी वॉर्ड में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, पूनम को गोली लगी हालात में भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी भाजपा नेता की नेताओं और पुलिस अधिकारियों में मजबूत पकड़ होने के चलते स्थानीय पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications