VIDEO: बीजेपी नेता और पुलिस के बीच हॉटटॉक वायरल

चैकिंग के दौरान पुलिस ने हेलमेट न होने पर छात्र का ट्रैफिक रूल्स वॉयलेशन में चालान काट दिया था। इसके बाद छात्र ने चालान काटने की जानकारी अपने पिता और बीजेपी के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह को दी।

बुलंदशहर। यूपी की सत्ता संभालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन के काम में रुकावत न डालने की सलाह दी थी। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाने की ठान ली है! तभी तो बुलंदशहर में बीजेपी के जिला मंत्री के बेटे का चालान काटने पर जिला मंत्री नें पुलिस सहायता केंद्र को तुड़वाने तक की धमकी दे दी। ये कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी स्याना की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर द्वारा चालान काटने पर ये उनका तबादला बहराइच करा चुके हैं।

VIDEO: बीजेपी नेता और पुलिस के बीच हॉटटॉक वायरल

ये है मामला

बता दें कि मामला 4 अगस्त की शाम का है। डीएम रोड़ पुलिस सहायता केंद्र पर चैकिंग चल रही थी। चैकिंग के दौरान चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने हेलमेट न होने पर छात्र का ट्रैफिक रूल्स वॉयलेशन में चालान काट दिया था। छात्र ने चालान काटने की जानकारी अपने पिता और बीजेपी के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह को दी। बीजेपी के जिला महामंत्री गिरिराज सिंह मौके पर पहुंचे गए। बीजेपी के जिला महामंत्री चौकी इंचार्ज को कानून का पाठ पढ़ाने लगे। बीजेपी महामंत्री का कहना था कि किसी एक युवक का चालान क्यों कटा, बिना हेलमेट के अन्य वाहन चालकों के चालान क्यों नहीं काटे गए?

कहा चौकी भी तुड़वा दूंगा

बीजेपी महामंत्री ने कहा कि आवास विकास चौकी जहां बनी हुई वो भी अवैध और बिना परमीशन के बनी हुई है, इसको भी तोड़ो। इस पूरे मामले को लोग खड़े हुए देख रहे थे। तभी किसी युवक ने पूरे मामले का वीड़ियो बना लिया। बीजेपी के जिला महामंत्री और चौकी इंचार्ज के बीच हुई इस हॉटटॉक का वीड़ियो बनाने के बाद युवक ने इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस वीडियो सोशल मीडिआ में वायरल होने के बाद जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रही है।

पहले भी हो चुका है चालान पर विवाद

बीजेपी नेता को पिछले महीने बुलंदशहर में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने के विरोध पर चर्चा में आई डीएसपी श्रेष्ठा ठाकुर का ट्रांसफर बहराइच कर दिया गया था। श्रेष्ठा ठाकुर के ट्रांसफर होने के बाद युवा वर्ग बड़ी तादात में सड़कों पर उतर आया था। युवाओं ने स्याना की सीओ श्रेष्ठा ठाकुर को हटाए जाने का विरोध किया था।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+