बीजेपी नेता ने की लड़की के साथ छेड़छाड़, दबंगई के आगे बेबस पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
कानपुर। एक तरफ जहां बीजेपी 2019 चुनाव की तैयारी में साफ सुथरी छवि दिखाने के लिये बेचैन है वहीं दूसरी तरफ भाजपा के छुटभैय्ये नेता सत्ता की ठसक छोड़ नहीं पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के पलिया गांव में कुछ ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली जंहा बीजेपी पार्टी के छुटभैय्या नेता ने एक लड़की से छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर उसने अपने गुर्गों के साथ मिलकर पीड़िता व उसके घरवालों की पिटाई कर दी। पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि छुटभैया नेता बीजेपी विधायक भगवती सागर का काफी खास बताया जा रहा है।

मामला कानपुर के पलिया गांव का है जहां इस महिला के मुताबिक वह 23 जून समय तकरीबन 1 बजे कुछ सामान लेने गांव की ही एक दुकान पर गई थी जहां पर उसकी अस्मत को झकझोरने की नीयत से गांव के ही एक नेता ने उसे घसीट लिया। पीड़िता ने खुद को बचाने के लिए जी तोड़ प्रयास किया। वह चीखी- चिल्लाई और जब गांव वाले भागे और मौके पर पहुंच कर दंग रह गए। आरोपी खुद को भाजपा का नेता बताता है और उसकी इलाके में ठसक है। रिश्तेदार बोले तो महिलाओं समेत सब जमकर पीटे गए। जुल्म की इंतहा यहां खत्म नहीं हुई अपनी अस्मत बचाकर डरी-सहमी यह लड़की परिवार समेत बिल्हौर थाने पहुंची। एक दर्जन से ज़्यादा नेता आरोपी दीपक श्रीवास्तव के पक्ष में माहौल बना चुके थे। इस पर वहां मौजूद थानाध्यक्ष ने इस मामले में खबर लिखे जाने तक कोई कार्रवाई नहीं की थी।












Click it and Unblock the Notifications