भाजपा नेता ने एसपी सिटी को ऑफिस में जाकर धमकाया, वीडियो वायरल

मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक बीजेपी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वो एक अधिकारी को हड़काते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल ये भाजपा के नेता हैं और इनका नाम कमल दत्त शर्मा है जो कि पुलिस अधिकारी को खुलेआम पुलिस की ना चलने की धमकी दे रहे हैं। ये जिस शख्स को हड़का रहे हैं, वो हैं मेरठ के एसपी सिटी मान सिंह चौहान। भाजपा नेता ने एसपी सिटी के सामने बैठकर उन के ही दफ्तर में उनको जमकर हड़काया।

दुकानदारों के झगड़े में फंसे भाजपा नेता

दुकानदारों के झगड़े में फंसे भाजपा नेता

दरअसल, मेरठ में भगत सिंह मार्केट में आमने-सामने के दो दुकानदारों के नौकरों में कहासुनी हो गयी थी और फिर वो कहासुनी बढ़कर दुकानदारों में होने लगी। दोनों दुकानदार अलग-अलग समुदाय के थे। बताया जा रहा है कि बीजपी नेता कमल दत्त शर्मा वहां पहुंचे, इसी बीच पुलिस भी वहां पहुंच गयी और लड़ रहे दुकानदारों को थाने ले आयी और दोनों ओर से मुकदमे लिख दिए गए।

केस में भाजपा नेता का भी नाम

केस में भाजपा नेता का भी नाम

उस प्रकरण में बीजेपी नेता कमल दत्त शर्मा का भी नाम डाल दिया। इससे भड़के बीजेपी नेता अपने समर्थकों के साथ एसपी सिटी मान सिंह के ऑफिस पहुंचे औऱ एसपी सिटी को जम कर हड़काया। इस दौरान एसपी सिटी अपनी बात भाजपा नेता को समझाने की कोशिश करते रहे लेकिन भाजपा नेता ने उनकी एक ना सुनी।

भाजपा नेता ने एसपी सिटी पर निकाली भड़ास

भाजपा नेता ने एसपी सिटी पर निकाली भड़ास

अपने ऊपर मुकदमा होने से बीजेपी नेता बौखला गया और उसने जमकर भड़ास निकाली। बेचारे बेबस एसपी सिटी मान सिंह चौहान बीजेपी नेता की सुनते रहे। फिलहाल एसपी साहब ने इस मामले में कुछ भी बोलने से मना कर दिया ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+