बच्चे पैदा करने को लेकर भाजपा विधायक ने मंच से दिया डर्टी बयान
मुजफ्फरनगर। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर शिव चौक पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपी के विधायक विक्रम सैनी भी पहुंचे। बीजेपी विधायक ने बच्चे पैदा करने को लेकर एक बार फिर मंच से डर्टी बयान दिया है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग के एक स्लोगन 'हम दो हमारे दो' पर मच से बोलते हुए बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि "हम दो हमारे दो" हमने तो मान लिया, लेकिन हमारे बहुत से तो एक पर ही अटक गए। कहा कि हम दो हमारे एक, हम दो हमारे 18, हम पांच हमारे पच्चीस। कहा कि नियम कानून सभी के लिए होना चाहिए तो जब तक नियम कानून नहीं बनते तब तक हिंदू भाइयों तुम्हें छूट है।

विधायक इतने पर ही नही रुके, उन्होंने कहा कि कानून बनेगा तो सभी के लिए बनेगा। बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने मंच से सरेआम बोलते हुए कहा कि जब मेरे 2 बच्चे पैदा हो गए तो घरवाली तीसरा बच्चा पैदा करने के लिए मना करने लगी तो मैने कहा अभी नहीं चार-पांच होंगे, तू तो ठाड़ी है मैं भले ही हल्का हूं। अब इस भाजपा विधायक के डर्टी ब्यान को सुनने के बाद आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा विधायक विक्रम सैनी मंच पर खुलेआम भारत माता की दुहाई भले ही देते हो, लेकिन उनके इन शब्दों से साफ महसूस किया जा सकता है कि महिलाओं का वह कितना सम्मान करते होंगे। क्योंकि जो व्यक्ति खुले मंच से अपनी पत्नी को इस तरह के गाली जैसे शब्द बोल रहा हो तो वह देश की अन्य महिलाओं का क्या सम्मान कर पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications