भाजपा प्रत्याशी का विवादित बयान, 'अगर पार्टी जीती तो कार्यकर्ताओं के घर से चलेंगे थाने'

भाजपा प्रत्याशी ने पार्टी के सुशासन के वादे को धूमिल करनेवाला एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने यूपी पुलिस सिस्टम पर सवालिया निशान लगा दिया।

बरेली। उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा प्रत्याशी लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। एक तरफ यूपी में भाजपा साफ-सुथरी सरकार देने का वादा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी प्रत्याशी ही इस सुशासन के वादे को धूमिल करने में लगे हुए हैं। बिथरी चैनपुर की एक जनसभा में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ने ऐसा ही विवादास्पद बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अगर पार्टी जीती तो यूपी के थाने पार्टी कार्यकर्ताओं के घर से चलेंगे।

'अगर BJP जीती तो थानों को कार्यकर्ताओं के घर से चलाया जाएगा'

बिथरी चैनपुर के बीजेपी प्रत्याशी राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के विवादित बयान का यह वीडियो वायरल हो गया। इसमें प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं से कह रहे हैं कि अगर किसी के खिलाफ एफआईआर हो तो वे 11 मार्च तक जमानत न कराएं, इसके बाद दरोगा खुद एफआईआर लौटाएगा।

बोलते-बोलते प्रत्याशी यहां तक कह गए कि थाने सपा और बसपा के घर से चल रहे थे लेकिन अब ये थाने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के घर से चलेंगे। भाजपा प्रत्याशी का यह बयान यूपी में पुलिस सिस्टम पर सवालिया निशान खड़ा करता है। आप भी सुनिए बीजेपी नेता के ये विवादित बोल...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+