'अयोध्या अगर है तो गोंडा के कारण', राम मंदिर उद्घाटन में न बुलाए जाने पर बृजभूषण ने बयां की पीड़ा
Brij Bhushan Sharan Singh: बीजेपी नेता और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर को लेकर यूपी सरकार को आड़े हाथों लिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'जितना सुंदर गोंडा का इतिहास हैं, उतना सुंदर अयोध्या फैजाबद का नहीं रहा। अयोध्या अगर है तो गोंडा के कारण।'
दरअसल, भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज पहुंचे। यहां भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जितना सुंदर इतिहास गोंडा का है, उतना सुंदर अयोध्या (फैजाबाद) का नहीं रहा है।

अयोध्या अगर है तो गोनर्द की धरती (गोंडा) के कारण है। इस दौरान राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में न बुलाए जाने पर बृजभूषण सिंह का दर्द भी झलका। उन्होंने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन में न्योता नहीं भेजा, कोई बात नहीं। हम अयोध्या से नाता जोड़े रहे, भले ही अयोध्या वाले हमें उठा कर फेंकते रहे। हम अयोध्या को मानते रहेंगे।
उन्होंने कहा, 'हमने भले ही अयोध्या से अपना रिश्ता बनाए रखा हो, लेकिन अयोध्या के लोग हमें दूर करते रहे। हम अयोध्या का सम्मान करना जारी रखेंगे।' उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा, कैसे तेरस पर जल चढ़ाने और हनुमानगढ़ी में दर्शन करने के लिए उनके जाने पर रोक लगा दी गई।
उन्होंने कहा, "हम तेरस पर जल चढ़ाने अयोध्या जाते थे, लेकिन उसे भी रोक दिया गया। हम दर्शन के लिए हनुमानगढ़ी जाते थे, उसे भी रोक दिया गया।" इस दौरान उन्होंने कहा कि इस भूमि ने न केवल अटल बिहारी वाजपेयी को प्रधानमंत्री बनाया बल्कि नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का छलका दर्द, कहा- "मंदिर के उद्घाटन में हम लोगों को न्योता नहीं आया, हम जल चढ़ाने जाते थे आपने बंद करा दिया, हम हनुमान जी का दर्शन करने जाते थे आपने वो भी बंद करा दिया. आप हमें फेंकते रहो लेकिन, हम अयोध्या को अपना मानते रहेंगे..#viralvideo pic.twitter.com/XeHhZitsrJ
— National Darpan (@NationalDarpan) August 17, 2024
उन्होंने कहा कि गोंडा में एक घंटे का भाषण देने के बाद मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इससे पहले भी बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी पार्टी पर ही निशाना साधा था। जब उनसे पूछा गया कि अगर आपको यूपी में सीएम या डिप्टी बनने का ऑफर मिला तो बनेंगे? इस पर बृजभूषण ने हंसते हुए कहा- अरे मैं तो तब से टहल ही रहा हूं। मैं आराम से जिंदगी जी रहा हूं। मुझे पता है पार्टी मुझे आगे मुझे कोई मौका नहीं देगी। मैं मुंगेरीलाल के हसीन सपने नहीं देखता।












Click it and Unblock the Notifications